फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FBI Disrupted Attack: अमेरिका में नए साल से पहले टली बड़ी साजिश, FBI ने IS के नापाक मंसूबों को किया नाकाम

Fri, 02 Jan 2026 11:21 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

एफबीआई ने नॉर्थ कैरोलाइना में नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाले संभावित आतंकी हमले की साजिश नाकाम कर दी। 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर आईएस से प्रेरित होकर किराना स्टोर पर हमला करने के इरादे का आरोप है।
विज्ञापन
FBI - फोटो : X/@FBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (एफबीआई) ने बताया कि नॉर्थ कैरोलाइना के एक किराना स्टोर को निशाना बनाने की साजिश को विफल कर दिया गया है। इस मामले में 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर विदेशी आतंकी संगठन से प्रेरित होकर हमला करने की तैयारी का आरोप है।

विज्ञापन


एफबीआई ने कहा कि आरोपी क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर विदेशी आतंकी संगठन को भौतिक सहायता देने की कोशिश का आरोप है। आरोपी को संघीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे हिरासत में रखा गया है। मामले की अगली सुनवाई सात जनवरी को तय की गई है।

ये भी पढ़ें- 'जमीन सरकारी थी और लोग...', कांग्रेस सरकार के अतिक्रमण विरोधी अभियान के बचाव में आए थरूर, दी दलीलें
विज्ञापन


आईएस से प्रेरणा का दावा
एफबीआई के हलफनामे का हवाला देते हुए बताया गया कि आरोपी सोशल मीडिया पर आईएस के समर्थन में पोस्ट कर रहा था। जांच में सामने आया कि वह संगठन के प्रति निष्ठा जता चुका था और नए साल की रात भीड़भाड़ वाले स्थान पर हमला करने की योजना बना रहा था।

पहले से एजेंसियों की नजर में
कहा गया कि आरोपी पहले भी एजेंसियों की रडार पर आ चुका था। वर्ष 2022 में, नाबालिग रहते हुए, उसके यूरोप में आईएस से जुड़े एक व्यक्ति के संपर्क में होने की जानकारी मिली थी। उस दौरान उसे काले कपड़े पहनकर हथौड़े से हमला करने जैसे निर्देश मिलने का भी जिक्र है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता
एफबीआई ने कहा कि समय पर खुफिया जानकारी और सतर्क निगरानी के कारण संभावित खतरे को रोका जा सका। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा। मामले की जांच जारी है।

अन्य वीडियो-
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें