फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FBI: एफबीआई निदेशक ने टिकटॉक के बारे में राष्ट्रीय सुरक्षा चिंता जताई

Sun, 04 Dec 2022 05:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

चीन यूजरों का डाटा जुटाने के लिए एप का इस्तेमाल कर सकता है जिसका उपयोग पारंपरिक जासूसी कार्यों के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
FBI - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक क्रिस रे ने टिकटॉक को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो शेयरिंग एप का नियंत्रण चीन सरकार के हाथों में है, जिसके मूल्य हमारे जैसे नहीं हैं। रे ने कहा कि एफबीआई चिंतित है कि ऐप प्रणाली का नियंत्रण चीनियों के हाथ में है जो चीजों में हेरफेर कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि चीन यूजरों का डाटा जुटाने के लिए एप का इस्तेमाल कर सकता है जिसका उपयोग पारंपरिक जासूसी कार्यों के लिए किया जा सकता है। रे ने मिशिगन विश्वविद्यालय के गेराल्ड आर फोर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में कहा, ये सभी चीजें एक ऐसी सरकार के हाथों में हैं जिसका एक मिशन है और जो अमेरिका के सर्वोत्तम हितों के खिलाफ है। इससे हमें चिंतित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें