अमेरिकी ने जारी की अल-जवाहिरी की प्रोफाइल फोटो
- फोटो : FBI Website
अमेरिका ने बीते शनिवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में घुसकर अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी को मार गिराया। अल-जवाहिरी के मारे जाने के बाद अब अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI ने अपनी वेबसाइट पर अयमान अल-जवाहिरी की प्रोफाइल तस्वीर जारी की है। जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि दुर्दांत' आतंकवादी मारा गया। अमेरिका ने मारे गए 71 वर्षीय आतंकवादी के बारे में और भी बहुत सारी जानकारी अपडेट की है। हालांकि, खुफिया एजेंसी FBI ने कहा है कि वह बाकी बची जानकारी भी जल्द अपडेट करेगी।
कौन था अल-जवाहिरी जिसे अमेरिका ने शनिवार रात मौत के घाट उतार दिया
ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अलकायदा प्रमुख की कुर्सी अयमान अल-जवाहिरी ने संभाल ली। अयमान अल-जवाहिरी की उम्र 71 साल थी। इसने भी ओसामा के मरने के बाद भारत, अमेरिका समेत कई देशों में आतंकी हमले करवाए। इसका जन्म 1951 में गिजा में हुआ था। जवाहरी ने मेडिकल की पढ़ाई की थी। अभी इसकी तलाश दुनियाभर की कई एजेंसियां कर रहीं हैं। कहा जाता है कि अलकायदा को अभी पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, ईराक, कुवैत जैसे देशों से फंडिंग मिलती है।
अल-जवाहिरी और ओसामा की मुलाकात कुछ इस तरह हुई
सऊदी में मेडिकल की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन से हुई थी। फिर दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई। लादेन अपने संगठन को बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के पेशावर गया था और इस दौरान अल जवाहिरी भी उसके साथ था। यहीं से दोनों आतंकियों के बीच रिश्ता और मजबूत होने लगा। इसके बाद 2001 में अल जवाहिरी ने अपने संगठन का अलकायदा में विलय कर लिया।