फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान में खुलेआम घूमता दिखा हिजबुल का मुखिया सलाउद्दीन , FATF ने कह दी ये बड़ी बात

Sat, 25 Feb 2023 07:58 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले साल अक्तूबर में ही FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर किया था। तब पाकिस्तान ने FATF के दो कार्ययोजनाओं को अपने यहां लागू करने का दावा किया था। इसमें आतंकी फंडिंग रोकने और आतंक रोधी वित्तपोषण पर लगाम लगाने की बात कही थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वैश्विक संगठनों के तमाम प्रतिबंधों के बावजूद यहां सड़कों पर खुलेआम आतंकी घूमते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला हिजबुल मुजाहिद्दीन के मुखिया सलाउद्दीन का सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मालूम चला है कि सलाउद्दीन को पाकिस्तान के रावलपिंडी में सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखा गया है। अब इसको लेकर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की कड़ी टिप्पणी सामने आई है। FATF ने साफ कर दिया है कि आंतकवाद वित्तपोषण के खिलाफ पाकिस्तान की प्रतिबद्धता और कार्रवाई पर संगठन की पूरी नजर बनी हुई है। 
विज्ञापन


पिछले साल FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर किया था
पिछले साल अक्तूबर में ही FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर किया था। तब पाकिस्तान ने FATF के दो कार्ययोजनाओं को अपने यहां लागू करने का दावा किया था। इसमें आतंकी फंडिंग रोकने और आतंक रोधी वित्तपोषण पर लगाम लगाने की बात कही थी। उस दौरान FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर करते हुए कहा था कि पाकिस्तान को आतंकी वित्तपोषण और मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने के लिए सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए काम जारी रखना होगा। पाकिस्तान को FATF की तरफ से दो एक्शन प्लान के साथ कुल 34 कार्यमद दिए गए हैं। FATF की टीम ने इसको लेकर पाकिस्तान का दौरा भी किया था। 

FATF ने और क्या कहा? 
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के अध्यक्ष टी राजा कुमार ने पेरिस में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान मीडिया ने हिजबुल के मुखिया सलाउद्दीन के पाकिस्तान में खुलेआम घूमने को लेकर सवाल किया। जिसका जवाब देते हुए टी राजा ने कहा, पाकिस्तान के लिए अपनी सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना जरूरी है। मैं मीडिया में आई खबरों से कोई अटकलें नहीं लगाऊंगा, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि एशिया पैसेफिक ग्रुप पाकिस्तान की ओर से उठाए  गए कदमों की निगरानी कर रहा है। 
विज्ञापन


आतंकी के जनाजे में शामिल हुआ था सलाउद्दीन
कुख्यात आतंकी और हिजबुल मुजाहिद्दीन का मुखिया सलाउद्दीन पिछले दिनों आतंकवादी बशीर अहमद पीर के जनाजे में शामिल हुआ था। इसकी कई तस्वीरें सामने आई थीं। इसी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को खूब सुनना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें