फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FATF: मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग मामले में एफएटीएफ ने चीन की समीक्षा की, सिफारिशों का पालन नहीं कर रहा

Wed, 30 Nov 2022 11:10 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, पेरिस

सार

एफएटीएफ पेरिस में विकसित देशों की जी-7 बैठक में 1989 में स्थापित वैश्विक मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण निगरानी संस्था है।
विज्ञापन
FATF - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग मामले में चीन की समीक्षा की है। पेरिस स्थित वॉचडॉग रिपोर्ट के अनुसार चीन को कुछ सिफारिशें दी गई थीं जिनको चीन को पालन करना था। लेकिन चीन अब नौ सिफारिशों का अनुपालन कर रहा है और पांच सिफारिशों पर आंशिक रूप से अनुपालन कर रहा है। देश चार सिफारिशों का पालन नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन


चीन ने अपनी 32016 म्यूचुअल इवैल्यूएशन रिपोर्ट में पहचानी गई कुछ तकनीकी अनुपालन कमियों को दूर करने में प्रगति की है। हालांकि इस रिपोर्ट से पता नहीं चलता है कि चीन कितनी फंडिंग कर रहा है।

एफएटीएफ पेरिस में विकसित देशों की जी-7 बैठक में 1989 में स्थापित वैश्विक मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण निगरानी संस्था है। प्रारंभ में, इसका उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने के उपायों की जांच करना और विकसित करना था। अमेरिका पर 9/11 के हमले के बाद, एफएटीएफ 2001 ने आतंकवादी वित्तपोषण से निपटने के प्रयासों को शामिल करने के लिए अपने जनादेश का विस्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें