फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में 17,515 फीट की ऊंचाई पर फैशन शो का आयोजन, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Thu, 30 Jan 2020 04:09 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल ने अब तक के सबसे अधिक ऊंचाई वाले फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों को जागरूक करना था। नेपाल पर्यटन बोर्ड के समर्थन में आरबी डायमंड्स और कासा स्टाइल द्वारा आयोजित माउंट एवरेस्ट फैशन रनवे का आयोजन 26 जनवरी को किया गया था। यह आयोजन एवरेस्ट बेस कैंप के पास काला पत्थर में 5340 मीटर (17,515 फीट) की ऊंचाई पर आयोजित किया गया था।

विज्ञापन


दरअसल, यह आयोजन नेपाल टूरिज्म बोर्ड के विजिट नेपाल ईयर 2020 अभियान का हिस्सा था। शो में फिनलैंड, इटली, श्रीलंका और सिंगापुर सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों की सुंदरियों ने भाग लिया। फैशन शो के दौरान उपयोग की जाने वाली सभी सामग्री प्राकृतिक, जैविक थी। 

कपड़ों को बनाने के लिए नेपाली पश्मीना, फेल्ट और याक ऊन का इस्तेमाल किया गया था। जो सर्दियों के पहनने के लिए आदर्श है। इस शो में नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव केदार बहादुर समेत नेपाल पर्यटन बोर्ड के वरिष्ठ निदेशक नंदिनी लहे थापा ने भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें