फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन ग्रैंडमाज: चीन की अर्थव्यवस्था में वृद्ध महिलाएं भी निभा रहीं भागीदारी, युवाओं को ऑनलाइन दे रहीं जीवन का ज्ञान

Mon, 17 May 2021 01:58 PM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन में बुजुर्ग महिलाएं इन्फ्लुएंसर बनकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। देश के युवा उनसे काफी प्रेरित हो रहे हैं। ये बुजुर्ग महिलाएं न सिर्फ अपने ही जैसे लोगों के प्रति युवाओं का नजरिया बदलने की कोशिश कर रही हैं बल्कि खूब पैसा भी कमा रही हैं।
विज्ञापन
फैशनेबल मॉडल बनकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं चीन की बुजुर्ग महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में वृद्ध लोगों की बढ़ती संख्या के कारण यहां सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2050 तक 33 करोड़ चीनियों की आयु 65 वर्ष से अधिक हो जाएगी। हाल के वर्षों में देश के बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जबकि श्रम शक्ति (यानी श्रम कर सकने वाली आबादी का हिस्सा) घटती जा रही है। ऐसे में इस देश के सामने बड़ी चुनौती यह है कि दसियों लाख सेवानिवृत्त लोगों को कैसे जीवन-यापन का साधन मुहैया कराया जाए। इसी चुनौती के बीच 60 से 70 साल की 25 महिलाओं ने ‘फैशन ग्रैंडमाज’ नाम का एक समूह बनाया और अब वे बूढ़े हो रहे चीनियों को देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने की प्रेरणा दे रही हैं। 

विज्ञापन


अपने अनुभवों के जरिये करती हैं युवाओं का मार्गदर्शन
दरअसल, ‘फैशन ग्रैंडमाज’ इनफ्लुएंसर बनकर इंटरनेट पर लोगों को जीवन जीने के तरीके सिखाती हैं। ये महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से युवाओं का ज्ञान, प्रेम और विवाह के बारे में मार्गदर्शन करती हैं। वे उनसे अपने अनुभवों को भी साझा करती हैं। साथ ही वे टीवी शोज व अन्य कार्यक्रमों के जरिये लोगों के जीवन में पॉजिटिविटी भरने का काम भी कर रही हैं। कई गंभीर मुद्दों पर ये ग्रैंडमाज लोगों के सामने अपनी बात को बेबाकी से रख रही हैं। ये वृद्ध महिलाएं अपने वीडियो में पॉप-अप विज्ञापनों और उत्पादों की लाइव स्ट्रीमिंग बिक्री कर पैसे कमाती हैं। ऐसा कर ये महिलाएं लोगों की सोच तो बदल ही रही हैं, साथ ही अर्थव्यवस्था में भी अपना योगदान दे रही हैं।

76 वर्षीय सांग शिऊजू पिछले दो साल से इस ग्रुप की सदस्य हैं। उन्होंने कहा, ‘हम लोगों को यह बताना चाहते हैं कि खूबसूरती की कोई उम्र नहीं होती, आप जिंदगी भर खुशहाल और सकारात्मक रह सकते हैं। इसके लिए हमारा ग्रुप फैशन शो की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रेरणादायक मैसेज के जरिये लोगों तक पहुंच रहा है। हमारे युवा प्रशंसकों का कहना है नानी, दादी की उम्र की महिलाओं को इतने फैशनेबल और खुशहाल जिंदगी जीते देखकर अब हमें उम्र बढ़ने या बुढ़ापे का डर नहीं लगता।’
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताते चलें कि सैंग शियुचु पारंपरिक परिधान चोंग साम पहने इन्फ्लुएंसर के रूप में इन दिनों सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं। वे‘फैशन ग्रैंडमाज’ से दो साल पहले जुड़ी थीं। इस दिनों सोशल मीडिया पर एक मिनट का उनका वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीजिंग की सड़कों पर कैटवॉक करती दिखीं। वह अपने समूह के साथ मिलकर स्टाइलिंग के अलावा विवाह, प्रेम और जीवन जीने जैसे मुद्दों पर युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रही हैं। सांग आगे कहती हैं कि अब हम बजुर्ग किसी पर बोझ नहीं हैं। हमारे समूह में तकनीक के सहारे अधिक से अधिक लोग जुड़ रहे हैं। फिलहाल 'फैशन ग्रैंडमाज' ग्रुप के 25 प्रमुख सदस्य हैं, जबकि बड़ी संख्या में देशभर के अन्य लोग भी इसमें योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें