फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में परिवार ने झूठी शान की खातिर की जोड़े की हत्या, हर साल होती हैं 1000 हत्याएं

Wed, 22 Jul 2020 07:27 PM IST
आसिम खान पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर एक जोड़े की उसके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मानसेहरा जिले के जरीद गांव में हुई। पुलिस ने हत्या में कथित रूप से शामिल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और शेष दो की तलाश जारी है। जरीद थाना के एसएचओ नजीद खान ने बताया, यह झूठी शान की खातिर हत्या का मामला है। लड़का और लड़की चचेरे भाई-बहन थे। 

लड़के के माता-पिता और लड़की के मामा ने उनके परिवारों की रजामंदी के खिलाफ जाकर शादी करने की इच्छा के लिए जोड़े की हत्या कर दी। ह्यूमन राइट्स वॉच की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल झूठी शान की खातिर अनुमानत: 1,000 हत्याएं होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें