भारत की समुद्री सुरक्षा ने सीमा पार करने के आरोप में 11 पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। ऐसे में अब पकड़े गए मछुआवों के परिवारों ने पाकिस्तान सरकार के माध्यम से भारत से उन्हें छोड़ने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वे गरीब मछुआरे हैं और मछली पकड़कर ही रोजी-रोटी कमाते हैं।
भारत की समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने भारतीय सीमा में प्रवेश करने के आरोप में इस हफ्ते 11 पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। ऐसे में अब इन मछुआरों के परिवारों ने भारत और पाकिस्तान सरकार से उनकी रिहाई के लिए गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि हम सभी लोग गरीब मछुआरे हैं और मछली पकड़कर ही अपना घर चलाते हैं।
इसके बाद फातिमा मजीद ने बताया कि अरब सागर में भारत और पाकिस्तान के बीच कोई साफ सीमा दिखाई नहीं देती, इसलिए अक्सर मछुआरे अनजाने में सीमा पार कर जाते हैं। उन्होंने कहा कि काजर क्रीक और सर क्रीक ऐसे इलाके हैं, जहां दोनों देशों के मछुआरे अक्सर पकड़े जाते हैं। ये इलाके गुजरात के पास पड़ते हैं। फातिमा ने कहा कि गरीब मछुआरों के लिए समुद्र में कोई सीमा नहीं होती। उन्हें सिर्फ अपने परिवार का पेट भरना होता है।
ये भी पढ़ें:- Lionel Messi: 10 मिनट में जश्न से हंगामे में बदला कोलकाता का सॉल्ट लेक स्टेडियम का माहौल, हालात देख डर जाएंगे
नाबालिग बच्चों को छोड़ने की मांग