फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israeli Strike In Qatar: कतर में हमास पर हमले से 48 बंधकों के परिजनों में दहशत; कहा- असहनीय कीमत चुकानी होगी..

Wed, 10 Sep 2025 12:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइली वायुसेना ने मंगलवार को हमास के नेताओं को निशाना बनाने के लिए कतर की राजधानी दोहा में बड़ा हमला किया। इस हमले के बाद 48 बंधकों के परिजनों में दहशत है। उन्होंने चेतावनी दी है कि हमास पर हुए हमलों का असर बंधकों पर 'असहनीय कीमत' के रूप में पड़ सकता है। परिजनों ने इस्राइली सरकार से मांग की है कि वह 48 बंधकों की वापसी के लिए एक ठोस और व्यापक समझौते की स्पष्ट योजना पेश करे।
 
विज्ञापन
इस्राइल फ्लैग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर में हमास नेतृत्व पर हुए हवाई हमलों के बाद अपहृत लोगों के परिजनों ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि हमास पर हुए हमलों का असर बंधकों पर 'असहनीय कीमत' के रूप में पड़ सकता है। 

विज्ञापन


अपहृत लोगों के परिवारों ने कहा, 'जो लोग कैद से वापस लौटे हैं, उन्होंने हमें बताया है कि बंधकों पर लिया जाने वाला बदला बहुत क्रूर होता है। अब उनकी सुरक्षित वापसी की संभावना पहले से कहीं ज़्यादा अनिश्चित हो गई है।'

ये भी पढ़ें: Qatar: आईडीएफ ने दोहा में हमास के नेताओं को बनाया निशाना, इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने ली हमले की जिम्मेदारी
विज्ञापन


खतरे में पड़ सकती है 48 बंधकों की जान
परिजनों की ओर से जारी बयान में कहा गया, '48 बंधकों की जान किसी भी पल खतरे में पड़ सकती है। कुछ की हत्या हो सकती है और कुछ हमेशा के लिए गायब हो सकते हैं। अब समय आ गया है कि युद्ध को खत्म किया जाए।'

बंधकों की वापसी के लिए समझौते की स्पष्ट योजना पेश करे इस्राइली सरकार
परिजनों ने इस्राइली सरकार से मांग की है कि वह 48 बंधकों की वापसी के लिए एक ठोस और व्यापक समझौते की स्पष्ट योजना पेश करे।

इस्राइली वायुसेना ने दोहा में किया बड़ा हमला
दरअसल, इस्राइली वायुसेना ने मंगलवार को हमास के नेताओं को निशाना बनाने के लिए कतर की राजधानी दोहा में बड़ा हमला किया। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। नेतन्याहू के कार्यालय (पीएमओ) ने कहा, हमास के शीर्ष आंतकवादी सरगनाओं के खिलाफ आज की कार्रवाई पूरी तरह एक स्वतंत्र अभियान था। इस्राइल ने इस अभियान की शुरुआत की, इसका संचालन किया और इस्राइल इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता है। 

ये भी पढ़ें: नेपाल: ये आग कब बुझेगी? प्रधानमंत्री ओली ने छोड़ा देश; भारत, चीन समेत दुनिया के तमाम देशों की हर हालात पर नजर

कतर ने की हमले की निंदा
एक इस्राइली अधिकारी ने पुष्टि की है कि इस्राइली सेना ने कतर की राजधानी दोहा में हमास के नेतृत्व को निशाना बनाया है। वहीं, कतर ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उसने कहा है कि यह हमला कायरतापूर्ण है और दोहा में हमास के मुख्यालय पर किया गया यह इस्राइली हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।
विज्ञापन


हमला क्षेत्र की स्थिरता के लिए खतरा: पीएलओ
फलस्तीन मुक्ति संगठन (पीएलओ) ने दोहा पर हुए इस्राइली हमले की निंदा की है। संगठन ने इस हमले को 'घिनौना' करार देते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और कतर की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन है। पीएलओ के महासचिव हुसैन अल-शेख ने एक बयान में कहा, यह हमला क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता के लिए एक खतरा है।

इस्राइली हवाई हमले में हमास के गाजा प्रमुख खलील के बेटे की मौत
दोहा में इस्राइली हवाई हमले में हमास के गाजा प्रमुख खलील अल-हया का बेटा मारा गया है। हमास के राजनीतिक ब्यूरो सदस्य सुहैल अल-हिंदी ने अल जजीरा टीवी को यह जानकारी दी है। अल-हिंदी ने बताया कि दोहा में इस्राइली हमले में संगठन के शीर्ष नेताओं को नुकसान नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित हैं। अल-हिंदी ने कहा कि दोहा में प्रमुख हमास नेताओं पर उस वक्त इस्राइल ने हमला किया, जब गाजा युद्ध विराम प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। भारत ने इस हमले पर चिंता जताई है और क्षेत्र में शांति की अपील की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें