फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leicester: 'मानवाधिकारों के हनन के लिए हिंदुओं को बनाया निशाना', लिस्टर हिंसा पर CDPHR की रिपोर्ट में दावा

Fri, 24 Mar 2023 08:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिस्टर

सार

इंग्लैंड के लिस्टर में पहली बार हिंदू-मुस्लिमों के बीच लड़ाइयों की खबर 28 अगस्त को आई थी। उसी दिन एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 मैच था। भारत ने इस मुकाबले में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
लिस्टर में हिंसा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते साल भारत-पाक एशिया कप मैच के बाद इंग्लैंड के लिस्टर शहर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों द्वारा धर्मस्थल में तोड़फोड़ और  झंडा निकालने जैसी घटनाएं भी देखी गईं थीं। अब पिछले साल लिस्टर में हुई हिंदू विरोधी हिंसा पर सेंटर फॉर डेमोक्रेसी, प्लुरलिज्म एंड ह्यूमन राइट्स (सीडीपीएचआर) ने ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में एक फैक्ट-फाइंडिंग रिपोर्ट पेश की है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में किए गए ये दावे
एक्टिविस्ट रश्मी सुमंत और राजनीतिक विश्लेषक क्रिस ब्लैकबर्न द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे लिस्टर में हिंदू समुदायों पर किया गया हमला 'लोकतांत्रिक संस्थानों और कानून के शासन' पर सीधा हमला था। साथ ही यह भी कहा गया है कि कैसे इस्लामवादियों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कमजोर करने के लिए दुष्प्रचार को हथियार बनाया है। इस फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हमलावरों ने मानवाधिकारों को नुकसान पहुंचाने के लिए हिंदुओं को निशाना बनाया था। इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में इलाके से हिंदू परिवारों का अस्थायी विघटन हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी लिस्टर एक मुस्लिम-बहुल क्षेत्र है जिसमें हिंदू समुदाय की अल्पसंख्यक उपस्थिति है। ऐसे में हिंदुओं पर हमला क्षेत्रीय तनाव और स्थानीय बहुसंख्यकवाद (पूर्वी लीसेस्टर में मुसलमानों का) का परिणाम था। इसके साथ ही थिंक टैंक सीडीपीएचआर ने अपनी रिपोर्ट में लीसेस्टर में आरएसएस या हिंदुत्ववादी संगठनों की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- ब्रिटेन में हिंदू-मुस्लिम हिंसा: कहां-कहां छिड़ी जंग, भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से क्या कनेक्शन? जानें सबकुछ

क्या था मामला
इंग्लैंड के लिस्टर में पहली बार हिंदू-मुस्लिमों के बीच लड़ाइयों की खबर 28 अगस्त को आई थी। उसी दिन एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 मैच था। भारत ने इस मुकाबले में जीत हासिल की थी। इसी जीत का जश्न मनाने के लिए भारत के समर्थक लिस्टर के बेलग्रेव में जुटे थे। इसी जश्न के बीच में कुछ लोगों ने आकर टीम इंडिया के समर्थकों के साथ मारपीट कर दी। घटना के जो वीडियो वायरल हुए, उनमें जश्न से गुस्साए लोगों ने भारत समर्थकों की टीशर्ट फाड़ दी और उन पर घूंसे बरसाते भी दिखे। 
विज्ञापन


घटना के बाद के जो वीडियो सोशल मीडिया पर आए, उनमें टीम इंडिया की जर्सी पहने लोगों को लिस्टर की सड़कों पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते देखा गया। इसी दौरान पुलिसकर्मी एक प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार करते भी देखे जा सकते हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें