फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनाफा: विज्ञापन कमाई की घोषणा के बाद चढ़े फेसबुक के शेयर

Thu, 29 Apr 2021 08:23 AM IST
Jeet Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि ज्यादा कमाई का मतलब है कंपनी संभावित विकास के नए क्षेत्रों में और अधिक निवेश करेगी।
विज्ञापन
Mark Zuckerberg - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक के शेयरों में उस वक्त तेज उछाल आया जब कंपनी ने बताया कि उसके विज्ञापन कमाई और राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ने पहली तिमाही की कमाई जारी करने के बाद इसके शेयर की कीमत लगभग छह प्रतिशत अधिक थी।

विज्ञापन


सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि ज्यादा कमाई का मतलब है कंपनी संभावित विकास के नए क्षेत्रों में और अधिक निवेश करेगी। इसमें ऑगमेंनटेड और वर्चुअल रियलिटी, कॉमर्स, बिजनेस, कंटेंट क्रिएटर के साथ वीडियो बनाने वाले, समाचार पत्र लिखने और पॉडकास्ट होस्ट करने वाले लोग शामिल हैं।

कंपनी विशेषज्ञों के साथ कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि ऑगमेंटेड और वर्चुअल रियलिटी किसी भी मौजूदा प्लेटफॉर्म की तुलना में उपस्थिति और सामाजिक संबंध की गहरी भावना को सक्षम करने जा रही है।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि उसने जनवरी-मार्च अवधि में 9.5 बिलियन डॉलर, 3.30 डॉलर प्रति शेयर कमाए। एक साल पहले यह 4.9 बिलियन डॉलर या 1.71 डॉलर प्रति शेयर था। अब राजस्व 17.44 बिलियन डॉलर से बढ़कर 26.17 बिलियन डॉलर हो गया।

वहीं फेसबुक पर विज्ञापनों से औसत कमाई एक साल पहले की तुलना में 30 फीसदी बढ़ी, जबकि विज्ञापनों की संख्या में 12 फीसदी की वृद्धि हुई। साथ ही फेसबुक परिवार के एप इंस्टाग्राम और वाट्सएप के यूजर्स में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें