फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक ने पाकिस्तानी सेना के 103 पेज हटाए, भारत सरकार के बारे में फैला रहे थे अफवाहें

Mon, 01 Apr 2019 07:29 PM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पाकिस्तान सेना प्रोपेगेंडा के लिए जिन फेसबुक पेजों का इस्तेमाल करती है उनमें से कई को हटा दिया गया है। फेसबुक ने पाकिस्तान सेना के जनसंपर्क शाखा अधिकारियों से जुड़े 103 पेजों, समूहों और खातों को हटाने की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

 



कंपनी ने कहा, ‘इंस्टाग्राम-फेसबुक पर ऐसे पेज बंद किए गए हैं जो पाक राजनीति, वहां के राजनेताओं और भारत सरकार समेत पाक सेना के बारे में सूचनाएं देते रहे हैं।’

दिग्गज सोशल मीडिया समूह ने सोमवार को इसकी घोषणा की। फेसबुक के साइबर सुरक्षा प्रमुख नाथनील ग्लीचर ने कहा, ‘हमने फेसबुक और इंस्टाग्राम से ऐसे 103 पेज और खाते हटा दिए हैं, जो पाक नेताओं, भारत सरकार और पाकिस्तानी सेना के बारे में गलत जानकारी फैला रहे थे।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हालांकि ऐसी गतिविधि करने वाले लोगों ने अपनी पहचान छुपाने की पूरी कोशिश की लेकिन हमारी जांच में पाया गया कि यह खाते और पेज पाकिस्तानी सेना के अंतर-सेवा जनसंपर्क कर्मचारियों (आईएसपीआर) से जुड़ा था।’

आईएसपीआर ने फिलहाल इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है। फेसबुक से हटाए गए 24 पेजों, 57 खातों और 7 समूहों में 28 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। इसके अलावा अतिरिक्त 15 इंस्टाग्राम खाते भी हटा दिए गए हैं। ग्लीचर ने कहा कि हमने इन पेजों और खातों को उनके द्वारा पोस्ट सामग्री के आधार पर नहीं बल्कि उनके व्यवहार के आधार पर हटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें