शिकायत में फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा गूगल, टिकटॉक और स्नैप चैट को भी शामिल किया है। हालांकि, मेटा ने कहा कि कंपनी चाहती है कि किशोर ऑनलाइन सुरक्षित रहें।
अमेरिका में सैन मेटो काउंटी बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने कथित रूप से छात्रों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की लत लगाने और मानसिक स्वास्थ्य संकट में योगदान देने के लिए मुकदमा दायर किया है। शिकायत में फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा गूगल, टिकटॉक और स्नैप चैट को भी शामिल किया है।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, सैन मेटो के शिक्षा बोर्ड का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म अपने अभूतपूर्व संसाधनों के जरिए बच्चों को स्क्रीन पर चिपके रहने को मजबूर करते हैं इससे मनोवैज्ञानिक समस्याएं पैदा हो रही हैं। इस मामले पर मेटा के ग्लोबल हेड ऑफ सेफ्टी एंटिगोन डेविस ने कहा कि कंपनी चाहती है कि किशोर ऑनलाइन सुरक्षित रहें और पर्यवेक्षण और आयु सत्यापन तकनीक सहित बच्चों और परिवारों के लिए 30 से अधिक सुरक्षा उपकरण प्रदान करते हैं।
डेविस ने एक बयान में कहा कि जब किशोर इंस्टाग्राम से जुड़ते हैं तो हम स्वचालित रूप से उनके खातों को निजी कर देते हैं और हम उन्हें नियमित ब्रेक लेने के लिए प्रोत्साहित करने वाली सूचनाएं भेजते हैं। हम ऐसी सामग्री की अनुमति नहीं देते हैं जो आत्महत्या, खुद को नुकसान पहुंचाने या खाने के विकारों को बढ़ावा देती है और ऐसी कोई सामग्री उनके प्रसारित हो जा जाए तो उसकी पहचान कर उसे हम हटाते हैं या उस पर कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन
मेटा के अरबपति मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने पिछले चैंपियन स्कूल सुधार में लगभग एक दशक पहले सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र के स्कूलों में 120 मिलियन डॉलर का योगदान दिया था। लेकिन 116 पन्नों की शिकायत में फेसबुक और इंस्टाग्राम को पब्लिक न्यूसेंस बताया गया है साथ ही मेटा और अन्य कंपनियों पर धोखाधड़ी, घोर लापरवाही, साजिश और अनुचित प्रतिस्पर्धा का आरोप लगाया गया है।
बता दें कि ऐसे कई मामला सामने आए है जिसमें वयस्क और किशोर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाते हुए मौत का शिकार हुए हैं। वहीं अमेरिक में एक मुकदमे के मुताबिक, एक 16 वर्षीय लड़के ने टिकटॉक का उपयोग करते करते आत्महत्या कर ली। इसके बाद टिकटॉक (बाइटडांस मूल कंपनी) पर उसके माता-पिता ने मुकदमा दायर दिया और आरोप लगाया गया है कि टिकटॉक ने उनके बेटे को आत्महत्या, निराशा और खुदकुशी से संबंधित 1,000 से अधिक वीडियो भेजे।