सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पोस्ट फेसुबक से हटा दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि कोविड-19 से लड़ने के लिए बच्चे लगभग इम्यून है, जिसके बाद कंपनी ने गलत सूचना प्रसारण की नीति का हवाला देते हुए इस पोस्ट को हटा दिया।
ट्रंप के अभियान ने फेसबुक की इस हरकत को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया था। ट्रंप के अभियान की डिप्टी राष्ट्रीय प्रेस सचिव कर्टनी परेला ने एक ई-मेल के जरिए कहा कि राष्ट्रपति एक तथ्य पर बात कर रहे थे कि बच्चों में
कोरोना का संक्रमण कम फैल सकता है।
अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन स्टडी में 2,500 बच्चों को शामिल किया गया था और अप्रैल में इसे छापा गया था। स्टडी कहती है कि पांच में से एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि बात करें बड़े बच्चों की तो तीन में से एक बच्चे को भर्ती किया गया है।
दो महीने पहले, फेसबुक का काफी आलोचना हुई थी क्योंकि उसने डोनाल्ड ट्रंप के 29 मई वाले कमेंट पर कोई एक्शन नहीं लिया था। डोनाल्ड ट्रंप ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जॉर्ज फ्लॉएड को लेकर एक पोस्ट लिखी थी कि कोई भी दिक्कत आएगी तो उसका निवारण किया जाएगा लेकिन अगर लूट होगी तो गोली भी चलेगी।