फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक ने इस्राइल के पीएम नेतन्याहू के चैटबॉट पर लगाई रोक, नफरत भरे भाषण देने का आरोप

Thu, 12 Sep 2019 07:22 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू(फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने नफरत भरे भाषण पर नीतियों का उल्लंघन करने के लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक चैटबॉट पर रोक लगा दी। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक संदेश प्रसारित हुआ कि अरब इस्राइल के नेता हम सबको मिटा देना चाहते हैं जिसके बाद उनका चैटबॉट बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


फेसबुक के एक प्रवक्ता ने टाइम्स ऑफ इस्राइल से कहा कि बॉट को अस्थायी रूप से 24 घंटे के लिए निलंबित किया गया है और कंपनी की नीतियों का भविष्य में किसी भी तरह से उल्लंघन के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।

प्रवक्ता ने कहा, चैटबॉट की गतिविधियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने के बाद हमने पाया कि हमारे नफरत भरे भाषण को लेकर तय की गई नीति का उल्लंघन हुआ है। हमने पाया कि बॉट ऐसे वक्त में प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है जब लोगों से संपर्क की अनुमति होती है। परिणामस्वरूप हमने बॉट को अस्थायी रूप से 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। अगर फिर कोई उल्लंघन हुआ तो हम उपयुक्त कार्रवाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन


अरब के सांसद अयमान ओदेह ने बॉट के खिलाफ शिकायत की थी। वह अरब ज्वाइंट लिस्ट पार्टी का नेतृत्व करते हैं। ओदेह ने सोशल मीडिया कंपनी के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा, कल हमने सीधे फेसबुक का रूख किया था और मांग की कि वे नेतन्याहू के खतरनाक भड़काऊ भाषण को प्लेटफॉर्म देना बंद करें और आज हम परिणाम देख रहे हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें