कैपिटल हिल में हिंसा के बाद फेसबुक-ट्विटर ने जितनी तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट बंद करने में दिखाई है, वैसी ही फुर्ती की उम्मीद इनसे बाकी देशों में भी की जाने लगी है।
और सफाई... नियम सबके लिए समान
हाल ही में फेसबुक की सीईओ शेरिल सैंडबर्ग ने कहा था कि उनकी नीतियां सभी पर समान रूप से लागू होती हैं। इस में हिंसा भड़काना शामिल है। वहीं ट्विटर के मुताबिक हिंसा से जुड़ी पोस्टों की समीक्षा में दुनिया के राजनेताओं को लेकर उसके नियम अलग-अलग नहीं है।
अचानक बढ़ी सक्रियता
डोनाल्ड ट्रंप को रोकने के बाद फेसबुक और ट्विटर ने ज्यादा सक्रियता दिखाई। ट्विटर ने अपनी नीति में बदलाव करते हुए कहा राजनीतिक सामग्री से जुड़े नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों के अकाउंट स्थायी और तौर पर बंद कर दिए जाएंगे।
फेसबुक ने अमेरिका के बाहर कहीं अकाउंट डिलीट की हैं। इनमें ईरान में सरकारी मीडिया संस्थान और युगांडा में चुनावों के दौरान हिंसा भड़काने वाले कुछ सरकारी अकाउंट शामिल हैं।