फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्सोनारो के 12 समर्थकों के फेसबुक अकाउंट बंद, फेक न्यूज नेटवर्क चलाने का आरोप

Mon, 03 Aug 2020 04:39 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया।
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका की दिग्गज सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक ने ब्राजील में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दुनियाभर में राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के 12 समर्थकों के अकाउंट बंद कर दिए हैं। राष्ट्रपति के समर्थकों पर फेक न्यूज नेटवर्क चलाने का आरोप है और इनके खिलाफ जांच चल रही है।

विज्ञापन


इससे पहले फेसबुक ने कानूनी अड़चनों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति के समर्थकों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने पर असमर्थता जताई थी। इस पर अदालत ने फेसबुक पर भारी भरकम जुर्माना लगाया था। कोर्ट की सख्ती के बाद आखिरकार फेसबुक ने बोल्सोनारो समर्थकों के अकाउंट बंद कर दिए।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अलेक्जेंडर डे मोरिस ने शुक्रवार रात कहा था कि अमेरिकी कंपनी पहले के आदेश को लागू करने में असफल रही और ये सभी अकाउंट ब्राजील से बाहर के लोकेशन के लिए रजिस्ट्रेशन बदलकर अब भी ऑनलाइन हैं।
विज्ञापन


फेसबुक और ट्विटर ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया। अब भी राष्ट्रपति समर्थकों के अकाउंट विदेशी आईपी एड्रेस से ऑनलाइन हैं, केवल ब्राजील में अकाउंट ब्लॉक किए गए। फेसबुक को इस मामले में जुर्माना देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें