फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त वक्तव्य में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर- मुश्किल समय में मॉरीशस के साथ खड़ा रहा भारत

Mon, 22 Feb 2021 04:36 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुई
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ रणनीतिक वार्ता पर निकले भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने दौरे के अंतिम चरण में मॉरीशस पहुंचे। यहां उन्होंने भारत-मॉरीशस संयुक्त वक्तव्य में कहा, ‘पिछले वर्ष कोरोना महामारी के दौरान आए मुश्किल समय में भारत मॉरीशस के लोगों के साथ खड़ा रहा।’

During the course of the past year, through trying times brought about by the COVID pandemic, India stood together with the people of Mauritius: EAM S Jaishankar at India-Mauritius joint statement pic.twitter.com/HjiZAorPen

— ANI (@ANI) February 22, 2021

जयशंकर ने बताया कि भारत ने मॉरीशस में 23 टन आवश्यक दवाओं की खेप, एचसीक्यू की आधा अरब गोलियां, आयुर्वेदिक दवाओं की एक विशेष खेप और हमारे 'मिशन सागर' के तहत 14 सदस्यीय चिकित्सा सहायता टीम को भेजा। 

Through the 23 tons of essential medicines, half a billion tablets of HCQ, a special consignment of ayurvedic medicines & a 14-member medical assistance team under our 'Mission SAGAR', India's helping hand was always over the horizon: Dr S Jaishankar

— ANI (@ANI) February 22, 2021

उन्होंने कहा कि जब हमने अपना टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया तब हमारे प्रमुख भागीदारों में से एक मॉरीशस में  'मेड इन इंडिया' कोविड वैक्सीन की एक लाख खुराक पहुंची। यह हमारे मध्य असाधारण संबंधों का स्पष्ट प्रदर्शन था। मॉरीशस हमारे दिलों में जगह रखता है।

An additional 100,000 doses of vaccines also reached Mauritius today. We were truly glad to facilitate this commercial procurement for which I hope further consignments would be arriving in the coming weeks: Dr S Jaishankar pic.twitter.com/bHcSo4F9q8

— ANI (@ANI) February 22, 2021

विदेश मंत्री ने बताया कि सोमवार को भी टीकों की एक लाख अतिरिक्त खुराक मॉरीशस पहुंची। उन्होंने  कहा कि हम इस वाणिज्यिक खरीद की सुविधा के लिए खुश थे, मुझे उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में और खेप यहां आने वाली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें