फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में सेशेल्स पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर

Fri, 27 Nov 2020 08:14 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विक्टोरिया
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर और  सेशेल्स के राष्ट्रपति वैवेल रामकलावन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार को सेशेल्स पहुंचे। इस दौरान वे हिंद महासागर के द्वीपीय देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए सेशेल्स के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति वैवेल रामकलावन और अपने समकक्ष सिल्वेस्टर राडेगोंडे के साथ मुलाकात की। 

विज्ञापन


जयशंकर 25-26 नवंबर को दो दिन की यूएई की यात्रा के बाद यहां पहुंचे हैं। यह उनकी तीन देशों बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और सेशल्स की छह दिवसीय यात्रा का दूसरा चरण था, जो मंगलवार को शुरू हुआ था।

भारतीय मूल के राष्ट्रपति रामकलावन को इस साल 25 अक्तूबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली थी। जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें