फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPU: अंतर-संसदीय संघ में कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा, बताया आतंकवादी निर्यातक देश

सार

भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर उसका कोई अधिकार नहीं है। राज्यसभा सांसद डॉ. सस्मित पात्रा ने अपने भाषण में कहा, दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने बयान में भारत के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया है, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने सोमवार को बहरीन में 146वीं अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) विधानसभा में पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। पकिस्तान के प्रतिनिधि ने अपने संबोधन के दौरान एक बार फिर से कश्मीर का राग अलापा। जिसपर पलटवार करते हुए भारत ने राइट टू रिप्लाई (आरओआर) के माध्यम से आईपीयू में पाकिस्तान को "आतंकवादियों का निर्यातक" करार दिया। 
विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर उसका कोई अधिकार नहीं है। राज्यसभा सांसद डॉ. सस्मित पात्रा ने अपने भाषण में कहा, दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने बयान में भारत के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया है, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। पात्रा ने आगे कहा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहे हैं और रहेंगे। भारत के आंतरिक मामलों पर पाकिस्तान के पास टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है।

पाकिस्तान आतंक का गढ़
सांसद डॉ. सस्मित पात्रा ने कहा, अवैध और जबरन कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों को तत्काल प्रभाव से खाली करने का आह्वान किया है। यह विडंबना है कि एक देश, जो आतंकवादियों का निर्यातक है, और अनगिनत सीमा पार आतंकवाद को भड़काने के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी पाक के दावे को भारत ने बताया निराधार
इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र परिषद में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महिला, शांति और सुरक्षा पर एक बहस के दौरान केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा की गई टिप्पणी को तुच्छ, निराधार और राजनीति से प्रेरित करार दिया था। कंबोज ने कहा, भारत का ध्यान सकारात्मक और दूरदर्शी रहा है और रहेगा। वैश्विक संसदीय निकाय में भारत द्वारा पाकिस्तान की निंदा ने कश्मीर पर पाकिस्तान के झूठे प्रचार को फिर से उजागर कर दिया। अंतर्राष्ट्रीय संसदीय मंच पर भारत के कद और शक्ति को अन्य सदस्य देशों द्वारा स्वीकार और सराहा गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें