फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9/11 हमले की 18वीं बरसी पर अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर हमला

Wed, 11 Sep 2019 09:23 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले के 18 साल पूरे होने के दिन अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर एक रॉकेट हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन


आधी रात के बाद मध्य काबुल में धुआं छा गया और सायरन बजने की आवाजें सुनाई देने लगीं। दूतावास के अंदर कर्मचारियों ने लाउडस्पीकर पर एक संदेश सुना कि परिसर में रॉकेट से हमला किया गया है।

अफगानिस्तान के अधिकारियों ने तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। नाटो मिशन ने भी किसी के हताहत ना होने की पुष्टि की है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पिछले सप्ताहांत तालिबान के साथ शांति वार्ता समाप्त करने के बाद अफगानिस्तान में हुआ यह पहला बड़ा हमला है।

गौरतलब है कि 11 सितम्बर 2001 को अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के नेतृत्व में अमेरिका पर भीषण आतकंवादी हमला हुआ था। इसके बाद ही अफगानिस्तान में तालिबान का पतन हुआ था। आज 18 साल बाद भी करीब 14,000 अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें