फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Span: स्पेन की राजधानी मैड्रिड में विस्फोट में एक की मौत, 25 घायल; मौके पर पहुंची आपातकालीन सेवाएं

Sun, 14 Sep 2025 03:38 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिग (स्पेन)

सार

Span: मैड्रिड में एक इमारत में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। दमकलकर्मियों को संदेह है कि यह हादसा गैस लीक के कारण हुआ। विस्फोट के बाद बचाव टीम ने मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला और जांच जारी है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में एक इमारत में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 25 अन्य घायल हो गए। स्पेनिश आपातकालीन सेवाओं ने रविवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट के बाद बचावकर्मियों ने खोजी कुत्तों के साथ एक अभियान चलाया और एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। स्पेन की समाचार एजेंसी ईएफई ने कहा कि दमकलकर्मियों को संदेह है कि विस्फोट गैस लीक के कारण हुआ। हालांकि, पुलिस अभी भी विस्फोट के कारण की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ चेतावनी पर भड़का ड्रैगन, कहा- चीन किसी युद्ध का हिस्सा नहीं...
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल प्रमुख हविएर रोमेरो ने कहा कि विस्फोट शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे हुआ, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल से चार लोगों को मलबे से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि विस्फोट से एक कैफे, एक दुकान और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें