फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्त्र में गीजा पिरामिड के पास धमाके की चपेट में आई यात्री बस, 17 पर्यटक घायल

Sun, 19 May 2019 10:15 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मिस्त्र (इजिप्ट) में गीजा पिरामिड के पास एक यात्री बस धमाके की चपेट में आ गई। अधिकारियों के मुताबिक रविवार को हुए इस हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि घायलों में मिस्त्र और दक्षिण अफ्रीका के पर्यटक हैं। किसी की मौत की कोई सूचना नहीं है। ग्रांड इजिप्शियन म्यूजियम के पास निर्माणाधीन सड़क पर बम फटा। इस सड़क को पर्यटकों के लिए अभी शुरू नहीं किया गया था। 

पिछले छह महीनों में पिरामिड के पास विदेशी पर्यटकों से संबंधित यह दूसरी घटना है। दिसंबर में गीजा स्थल से महज चार किलोमीटर दूर एक यात्री बस बम धमाके की शिकार हो गई थी। इसमें तीन वियतनामी पर्यटकों और एक स्थानीय गाइड की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें