फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taiwan Explosion: ताइवान में डिपार्टमेंटल स्टोर में विस्फोट; चार व्यक्ति की मौत, 26 अन्य घायल

Thu, 13 Feb 2025 11:22 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, ताइपे

सार

ताइचुंग की मेयर लू शिओ-येन ने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने पास में स्थित अपने कार्यालय में भी झटका महसूस किया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन ब्यूरो पहले बचाव अभियान पर फोकस करेगा। इसके साथ ही सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान में गुरुवार को एक डिपार्टमेंटल स्टोर यानी बड़ी दुकान में हुए विस्फोट में चार व्यक्तियों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। दमकल अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट ताइचुंग शहर के शिन कोंग मित्सुकोशी डिपार्टमेंट स्टोर की 12वीं मंजिल पर स्थित फूड कोर्ट यानी खाने पीने के स्थान पर हुआ। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


मकाऊ के पर्यटन कार्यालय के मुताबिक, मृतकों में मकाऊ से आए दो लोग भी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि वे सात लोगों के एक परिवार का हिस्सा थे, जो घूमने के लिए वहां गए थे। अन्य पांच लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज अब ताइचुंग के स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।

इमारत के बाहरी हिस्से क्षतिग्रस्त
घटनास्थल पर कई अग्निशमन कर्मियों को तैनात किया गया है। विस्फोट में इमारत के बाहरी हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और मलबे के टुकड़े सड़कों पर बिखरे पाए गए। ताइचुंग के ‘डिप्टी मेयर’ चेंग चाओ-सिन ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि धमाका संभवतः गैस विस्फोट के कारण हुआ है। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी की जा रही
ताइचुंग की मेयर लू शिओ-येन ने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने पास में स्थित अपने कार्यालय में भी झटका महसूस किया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन ब्यूरो पहले बचाव अभियान पर फोकस करेगा। इसके साथ ही सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी की जा रही है। अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि क्या खतरे के अन्य स्रोत भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें