फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: वॉशिंगटन डीसी के हवाई क्षेत्र पर विशेषज्ञ चिंतित, बोले- यहां काफी भीड़, कई बार जता चुके हादसे की आशंका

Fri, 31 Jan 2025 10:28 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

विशेषज्ञों का कहना है कि वॉशिंगटन डीसी के आसपास का हवाई क्षेत्र काफी भीड़भाड़ वाला है। यातायात का दबाव अधिक होने से यहां विमान संचालन पायलटों के लिए काफी जटिल है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में हादसे को लेकर पहले भी चिंता जताई जा चुकी है। अब यहां प्रतिबंध लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
अमेरिका विमान हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वॉशिंगटन डीसी में रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने समय विमान और हेलीकॉप्टर के टकराने के मामले को लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि वॉशिंगटन डीसी के आसपास का हवाई क्षेत्र काफी भीड़भाड़ वाला है। यातायात का दबाव अधिक होने से यहां विमान संचालन पायलटों के लिए काफी जटिल है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में हादसे को लेकर पहले भी चिंता जताई जा चुकी है। अब यहां प्रतिबंध लगाने की जरूरत है।

विज्ञापन


बुधवार रात अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक यात्री विमान और सेना के हेलीकॉप्टर की हवा में ही भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद विमान और हेलीकॉप्टर का मलबा नदी में गिर गया। हादसे के वक्त विमान में क्रू समेत 64 और सेना के हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई है। इसे 25 साल में अमेरिका में सबसे घातक हवाई दुर्घटना माना जा रहा है। घटना के बाद हवाई क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने वॉशिंगटन डीसी में हवाई यातायात के दबाव को लेकर चिंता जाहिर की है। विशेषज्ञों का कहना है कि रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास का हवाई क्षेत्र काफी चुनौती भरा है। क्योंकि यहां पायलट को सैकड़ों वाणिज्यिक विमान, सैन्य विमान समेत तमाम प्रतिबंधित क्षेत्रों को पार करना पड़ता है। 

यूनाइटेड एयरलाइंस के सेवानिवृत्त कैप्टन और एयरो कंसल्टिंग एक्सपर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉस एमर ने कहा कि इस दुघर्टना को लेकर काफी समय से चेताया जा रहा था। हम कई बार इस बारे में बता चुके हैं। क्योंकि हमारे सिस्टम चरमसीमा तक फैले हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले साल कांग्रेस ने तमाम प्रतिबंधों में ढील दी है। इसके बाद यह हवाई क्षेत्र और अधिक भीड़भाड़ वाला हो जाएगा। इसे लेकर चिंता बढ़ रही है। 
विज्ञापन


शहर की रोशनी में दिखते नहीं हैं विमान
पायलटों ने कई बार हवाई अड्डे के पास वाणिज्यिक जेटलाइनरों और सैन्य हेलीकॉप्टरों के बीच टकराव को लेकर चेतावनी दी है। पायलटों का कहना है कि रात के समय शहर की चमकदार रोशनी के कारण सामने से आ रहे विमानों को देखना कठिन हो जाता है। ऐसे में हादसे की संभावना अधिक हो जाती है। सेवानिवृत्त अमेरिकी सेना के नेशनल गार्ड पायलट डेरेल फेलर ने कहा कि मुझे याद है कि करीब 10 साल पहले जब मैं रीगन हवाई अड्डे के पास पोटोमैक नदी के किनारे दक्षिण की ओर एक सैन्य हेलीकॉप्टर उड़ा रहा था। तब एक हवाई यातायात नियंत्रक ने उन्हें रनवे 33 पर उतरने वाले जेटलाइनर से सतर्क रहने के लिए कहा। 

फेलर ने कहा कि मुझे शहर की रोशनी और पास के पुल पर खड़ी कारों के बीच जेटलाइनर का पता नहीं चल पाया। हम तुरंत नीचे उतरे। हम पानी से सिर्फ 50 फीट ऊपर रहे। मैं जेटलाइनर को देख नहीं पाया। मैं उसे शहर की रोशनी में खो बैठा। इससे मैं डर गया था। मुझे लगता है बुधवार रात को भी कुछ ऐसा ही हुआ होगा। 

फेलर ने कहा कि हमारे पास नए पायलटों के लिए इस तरह की टक्करों से बचने के लिए कई नियम हैं। पायलटों को हेलीकॉप्टरों को 200 फुट से नीचे रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पायलटों को छोटे रनवे पर उतरने वाले विमानों के लिए सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि उन विमानों की लैंडिंग लाइटें सीधे आपकी ओर नहीं होती हैं। वे लाइटें जमीन की लाइटों और कारों के साथ मिल जाती हैं।

विमान और हेलीकॉप्टर होते हैं एक-दूसरे के काफी करीब
पूर्व अमेरिकी वायुसेना नाविक और विमानन वकील जिम ब्राउचले कहते हैं कि रीगल राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने वाले वाणिज्यिक विमानों को लंबे समय तक सैन्य हेलीकॉप्टरों से जूझना पड़ता है। कभी-कभी तो यह काफी नजदीक होते हैं। उन्होंने कहा कि इस हवाई क्षेत्र में उतरने वाले विमानों और उस मार्ग पर मौजदू कई हेलीकॉप्टरों के बीच केवल कुछ सौ फीट की दूरी होत है। इससे गलती की बहुत ज्यादा गुंजाइश नहीं रहती। पायलटों 

पायलटों के लिए काफी कठिन
लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त हेलीकॉप्टर पायलट जैक स्कोनली ने कहा कि उन्होंने वॉशिंगटन डीसी में कई हेलीकॉप्टर उड़ाए हैं। मुझे हमेशा लगता है कि यह क्षेत्र पायलटों के लिए काफी कठिन है। उन्होंने कहा कि आपके पास दो बड़े हवाई अड्डे हैं। आपके पास कई प्रतिबंधित क्षेत्र हैं। आपके पास ऊंचाई प्रतिबंध हैं। नियमित प्रतिबंध और बहुत सारा हवाई यातायात है। फिर भी एक तंग क्षेत्र में बहुत कुछ चल रहा है।

विमानन वकील रॉबर्ट क्लिफोर्ड कहते हैं कि सरकार को रीगन हवाई अड्डे के पास वाणिज्यिक एयरलाइनों द्वारा उपयोग किए जाने वाले हवाई क्षेत्र में सैन्य हेलीकॉप्टर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक देना चाहिए। मुझे लगता है कि यह हादसा रोका जा सकता था। क्योंकि हवाई अड्डे के आसपास भीड़भाड़ और हादसे की संभावना पर लंबे समय से बात हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें