फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल : जर्मनी के दो राज्यों में मर्केल की पार्टी हारती दिख रही है

Mon, 15 Mar 2021 02:14 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बर्लिन
विज्ञापन
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की मध्य-दक्षिणपंथी पार्टी रविवार को दो राज्य में हुए चुनावों में स्पष्ट रूप से हारती नजर आ रही है। एग्जिट पोल ने यह संकेत दिया है। राष्ट्रीय चुनाव से छह महीने पहले दो राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं। राष्ट्रीय चुनाव से निर्धारित होगा कि लंबे समय तक देश की नेता रहीं मर्केल का उत्तराधिकारी कौन बनेगा।

विज्ञापन


देश के दक्षिण-पश्चिमी राज्यों बैडेन-वुएर्टेमबर्ग और राइनलैंड-पैलेटिनेट में राज्य विधानसभाओं के लिए रविवार को मतदान हुआ। इसके साथ देशभर में चुनावी मैराथन शुरू हो गया, जो 26 सितंबर को राष्ट्रीय चुनाव के साथ खत्म होगा।

जर्मनी में टीकाकरण अभियान की सुस्त शुरुआत को लेकर असंतोष है। देश में कोरोना वायरस प्रतिबंधों को धीरे-धीरे कम किया जा रहा है, लेकिन संक्रमण फिर से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें