पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर
- फोटो : Social Media
जिमी कार्टर, 98 वर्षीय पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अपने जीवन के अंतिम समय को 'हॉस्पाइस केयर' में बिताने का फैसला किया है। यहां वह अपना शेष समय व्यतित करेंगे। उनके गैर-लाभकारी फाउंडेशन ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। बता दें कि कार्टर ने 1977 से 1981 तक देश का नेतृत्व किया था। उनकी गिनती प्रभावशाली राष्ट्रपतियों में होती है। कार्टर सबसे अधिक उम्र के जीवित नोबेल शांति पुरस्कार विजेता पूर्व राष्ट्रपति हैं और जॉर्जिया में अपनी पत्नी रोजलिन के साथ रहते हैं। अस्पताल में कुछ समय बिताने के बाद अब पूर्व राष्ट्रपति कार्टर अब शेष समय हॉस्पाइस केयर में बिताएंगे। आइए जानते हैं आखिर यह हॉस्पाइस केयर क्या है...
क्या होती है हॉस्पाइस देखभाल ?
हॉस्पाइस देखभाल में लाइलाज रोगी या जीवन के अंतिम चरणों में पहुंच चुके लोगों को(सहायक) को सम्मिलित किया जाता है और उन्हें देखभाल प्रदान की जाती है। जिसमें उपचार से अधिक फोकस आराम और जीवन की गुणवत्ता पर ध्यान कें द्रित किया जाता है। हॉस्पिस सेवाएं दर्द और अन्य लक्षणों के प्रबंधन के साथ-साथ रोगियों, उनके परिवारों/ रिश्तेदारों और देखभालकर्ताओं को भावनात्मक तथा आध्यात्मिक सहायता देने पर कें द्रित होती हैं। अलग-अलग हॉस्पाइस में उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाएं अलग-अलग हो सकती हैं।
कार्टर अब जीवन के अंतिम पल परिवार के साथ व्यतित करेंगे
98 वर्षीय पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति भी अब अपने अंतिम समय को परिवार के साथ बिताएंगे। इस दौरान वे अब किसी तरह की चिकित्सा सुविधा की बजाय आराम और जीवन की गुणवत्ता पर ध्यान देंगे। इनमें आध्यात्मिक समर्थन, फिजियोथेरेपी और संपूरक उपचार शामिल होंगे।
अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति रहे थे जिमी कार्टर
जिमी कार्टर एक अमेरिकी राजनेता हैं जो 1976 से 1980 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति बनने से पहले वे संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना में कार्यरत रहे, जॉर्जिया में सेनेटर रहे और जॉर्जिया के गवर्नर भी रहे। राष्ट्रपति कार्यकाल के बाद वे मानव अधिकार संस्थाओं एवं परोपकारी संस्थाओं के साथ जुड़े रहे। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति कार्यकाल समाप्त होने के बाद कार्टर ने मानव अधिकार सम्बंधित अनेक संस्थाओं, एवं अनेक परोपकारी संस्थाओं के साथ काम किया है। 1982 में कार्टर ने अटलांटा, जॉर्जिया स्थित एमरी विश्वविद्यालय में कार्टर प्रेसिडेंशियल सेंटर की स्थापना की जो लोकतंत्र और मानव अधिकार सम्बंधित कार्य करता है।