फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेशर्म पाक: पूर्व उच्चायुक्त बासित ने शेयर की पॉर्न स्टार की तस्वीर, बताया पैलेट गन का शिकार

Tue, 03 Sep 2019 11:38 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
विज्ञापन
अब्दुल बासित - फोटो : ani
विज्ञापन
कश्मीर मुद्दे पर दुनिया भर में बेइज्जती झेल चुका पाकिस्तान अब बेशर्मी पर उतर आया है। जब दुनिया के किसी भी देश ने कश्मीर पर फैलाए जाने वाले पाक के प्रोपगेंडा पर साथ नहीं दिया तबसे वह रोज झूठे दावे कर रहा है। 
विज्ञापन


भारत में पाक के राजदूत रह चुके अब्दुल बासित ने बेशर्मी की हदे लांघते हुए एक पॉर्न स्टार की तस्वीर को रिट्वीट कर उसे कश्मीर में पैलेट गन का शिकार बता दिया। इतना ही नहीं, जब उनकी बेशर्मी पर लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।



उस ट्वीट में लिखा था, ''अनंतनाग का यूसुफ, पैलेट के कारण अपने आंखों की रोशनी खो बैठा। कृपया आवाज उठाएं।'' जबकि वह फोटो पॉर्न स्टार जॉनी सीन्स की थी।
 


उनकी इस करतूत को पाकिस्तान की एक पत्रकार ने उजागर किया। उन्होंने लिखा, ' भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित, जॉनी सीन्स को कश्मीरी बता रहे हैं, जो पैलेट गन के कारण अपना आंख खो बैठा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें