फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bankman-Fried: FTX फाउंडर ने चीन के अधिकारी को दी 40 मिलियन डॉलर की रिश्वत, संघीय अभियोजक का दावा

Wed, 29 Mar 2023 03:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, न्यूयॉर्क

सार

संघीय अभियोजकों द्वारा दायर बैंकमैन-फ्राइड के खिलाफ एक नए अभियोग में उनके 2021 रिश्वत का विवरण शामिल किया। अभियोग में कहा गया, सैमुअल बैंकमैन-फ्राइड उर्फ एसबीएफ ने एक या एक से अधिक चीनी सरकारी अधिकारियों को कम से कम 40 मिलियन अमरीकी डालर की दी।
विज्ञापन
एफटीएक्स के संस्थापक सैम बैंकमैन-फ्राइड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एफटीएक्स के संस्थापक सैम बैंकमैन-फ्राइड ने खातों को अनफ्रीज करने के लिए चीन के सरकारी अधिकारी को 40 मिलियन अमरीकी डालर की रिश्वत दी। चीन सरकार ने ट्रेडिंग खातों को फ्रीज किया था। जिन्हें अनफ्रीज करने के लिए यह रिश्वत दी गई। 
विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, मैनहट्टन में संघीय अभियोजकों द्वारा दायर बैंकमैन-फ्राइड के खिलाफ एक नए अभियोग में उनके 2021 रिश्वत का विवरण शामिल किया। अभियोग में कहा गया, सैमुअल बैंकमैन-फ्राइड उर्फ एसबीएफ ने एक या एक से अधिक चीनी सरकारी अधिकारियों को कम से कम 40 मिलियन अमरीकी डालर की दी। रिश्वत देने का उद्देश्य एक या एक से अधिक चीनी सरकारी अधिकारियों को क्रिप्टोक्यूरेंसी में 1 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक के अल्मेडा ट्रेडिंग खातों को अनफ्रीज करना था, जिन्हें चीन के अधिकारियों ने  फ्रीज किया था। मीडिया के मुताबिक, आरोप है कि खातों को अनफ्रीज करने के लिए 1 बिलियन अमरीकी डालर की मांग की गई थी। यूएस अटॉर्नी कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि रिश्वत देने के बाद बैंकमैन-फ्राइड और उनके साथियों ने उन खातों तक पहुंच प्राप्त की। 

बैंकमैन-फ्राइड ने दोषी नहीं होने का किया अनुरोध 
बैंकमैन-फ्राइड को दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था और बहामास से एफटीएक्स के विस्फोट से संबंधित धोखाधड़ी और साजिश के आरोप में प्रत्यर्पित किया गया था। पिछले हफ्ते, अभियोजकों ने उन पर अतिरिक्त अपराधों का आरोप लगाते हुए एक नया अभियोग जारी किया। अभियोजकों ने कहा कि बैंकमैन-फ्राइड ने निवेशकों और उधारदाताओं को गुमराह करने के अलावा अरबों डॉलर के एफटीएक्स ग्राहक फंड चुरा लिए। डब्ल्यूएसजे के मुताबिक, बैंकमैन-फ्राइड ने दोषी नहीं होने का अनुरोध किया है। धोखाधड़ी करने और धन के गबन करने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें