फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप: पूर्व CIA प्रमुख बोले- खुद की रणनीति में फंसा अमेरिका, निकलने का आसान रास्ता नहीं

Mon, 23 Mar 2026 02:14 AM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

क्या ट्रंप की नीतियों ने अमेरिका को ईरान युद्ध में फंसा दिया है? पूर्व CIA प्रमुख लियोन पेनेटा का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर खतरे को नजरअंदाज करने के चलते अमेरिका अब ऐसी स्थिति में है, जहां से निकलना आसान नहीं और संघर्ष और जटिल होता जा रहा है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर अमेरिका के पूर्व खुफिया प्रमुख लियोन पेनेटा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट काफी हद तक ट्रंप की नीतियों का नतीजा है और अब अमेरिका ऐसी स्थिति में फंस गया है, जहां से निकलना आसान नहीं है।

विज्ञापन


होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर पहले से थी चेतावनी
द गार्जियन से बात करते हुए पनेटा ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध का जोखिम नया नहीं था। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से इस बात से अवगत थीं कि ईरान वैश्विक तेल आपूर्ति को प्रभावित करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह खतरा पहले से ज्ञात था, लेकिन मौजूदा संघर्ष में इसे नजरअंदाज किया गया।

ईरान की प्रतिक्रिया का नहीं लगाया सही अंदाजा
पूर्व सीआईए प्रमुख के अनुसार, अमेरिका ने ईरान की प्रतिक्रिया को कम आंका या यह मान लिया कि युद्ध जल्दी खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात दिखाते हैं कि तैयारी में कमी थी और अब इसका असर न सिर्फ क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक बाजारों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- IRGC: 'अमेरिका ने किया ऊर्जा संयंत्रों पर हमला तो पूरी तरह बंद होगा होर्मुज', ट्रंप की धमकी पर बोला ईरान

ईरान की स्थिति और मजबूत हुई
पनेटा ने यह भी कहा कि शुरुआती सैन्य कार्रवाई से ईरान कमजोर नहीं हुआ, बल्कि वहां की सत्ता और अधिक मजबूत नजर आ रही है। उन्होंने संकेत दिया कि अब नेतृत्व और ज्यादा कठोर रुख अपना रहा है, जिससे हालात और जटिल हो सकते हैं।

‘कोई आसान रास्ता नहीं’
पनेटा ने कहा कि ट्रंप के सामने अब दो ही विकल्प हैं या तो पीछे हटें, जिसे विफलता माना जाएगा या फिर संघर्ष को और बढ़ाएं, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस स्थिति के लिए जिम्मेदारी ट्रंप प्रशासन की ही है।
विज्ञापन


अमेरिका में भी बढ़ रहा दबाव
युद्ध लंबा खिंचने के साथ ही अमेरिका में भी ट्रंप सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। बढ़ती ईंधन कीमतों और अनिश्चितता के कारण आम जनता में असंतोष देखा जा रहा है। एक सर्वे के मुताबिक, बड़ी संख्या में अमेरिकी नागरिक ईरान पर हमले के फैसले से सहमत नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें