फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EU: यूक्रेन संघर्ष के बीच यूरोपीय संघ ने उठाया बड़ा कदम, 2028 से पूरी तरह रूसी ऊर्जा आयात बंद करने का एलान

Tue, 21 Oct 2025 03:13 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यूरोपीय संघ

सार

रूस से ऊर्जा आयात पर यूरोपीय संघ ने बड़ा फैसला लिया है। एक जनवरी 2028 से पाइपलाइन तेल और एलएनजी समेत सभी रूसी ऊर्जा उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू होगा। यह कदम रूस पर निर्भरता खत्म करने और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया है।

विज्ञापन
यूरोपीय संघ का ध्वज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के सभी प्रकार के उर्जा आयात को लेकर यूरोपीय संघ (ईयू) ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत ईयू ने रूस से सभी प्रकार की ऊर्जा आयात पर एक जनवरी 2028 से पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह निर्णय ईयू के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में लिया गया, जो लक्जमबर्ग में आयोजित की गई थी। इसमें लगभग सभी सदस्य देशों ने यूरोपीय आयोग के प्रस्ताव का समर्थन किया। मामले में ईयू परिषद की अध्यक्षता कर रहे डेनमार्क के ऊर्जा मंत्री लार्स आगार्ड ने कहा कि यह प्रस्ताव यूरोप को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

विज्ञापन


यह प्रतिबंध पाइपलाइन के जरिए आने वाले तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) दोनों पर लागू होगा। हालांकि, दूसरी ओर रूसी गैस का आयात एक जनवरी 2026 से ही बंद कर दिया जाएगा, लेकिन पहले से चल रहे छोटे अनुबंधों को जून 2026 तक की छूट दी जाएगी और दीर्घकालिक अनुबंध 2028 तक जारी रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- White House: 'तुम्हारी मां ने...': ट्रंप की प्रेस सचिव ने पत्रकार को बताया वामपंथी हैकर, सवाल पूछा तो लांघी भाषा की मर्यादा
विज्ञापन


समझिए क्यों लिया गया यह फैसला?
बता दें कि ईयू ने यह कदम रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रूस की ओर से गैस आपूर्ति को एक हथियार की तरह इस्तेमाल करने और बार-बार आपूर्ति में रुकावट के चलते उठाया है। यह कदम REPowerEU रोडमैप का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य है रूस पर ऊर्जा निर्भरता को पूरी तरह खत्म करना।
विज्ञापन


ईयू की विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास का बयान
वहीं इस मामले में ईयू के विदेश मामलों की प्रमुख काजा कैलास ने कहा कि रूस सिर्फ तब ही बातचीत करता है जब उस पर दबाव होता है। हम 19वें प्रतिबंध पैकेज की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन फरवरी से बिना शर्त युद्धविराम को तैयार है, लेकिन रूस अब भी शांति नहीं चाहता।

इस दौरान कैलास ने यह भी स्पष्ट किया कि यूक्रेन को कोई भी शांति समझौते के बदले अपनी ज़मीन नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से दुनिया को गलत संदेश जाएगा कि बलपूर्वक जमीन हथियाई जा सकती है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ईयू अब रूस की 'शैडो फ्लीट' यानी गुप्त जहाजों के नेटवर्क पर भी नजर रख रहा है, जो तेल प्रतिबंधों को चकमा देने में मदद कर रहे हैं। ईयू मंत्री इसके खिलाफ बेहतर समन्वय के लिए काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- H-1B वीजा फीस: USCIS ने जारी की नई गाइडलाइंस; जानें किसे नहीं चुकानी होगी एक लाख अमेरिकी डॉलर की फीस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें