कोरोना जैसी खतरनाक महामारी को हराने के लिए पूरे विश्व में टीकाकरण लगातार जारी है लेकिन इस बीच कई टीकों को लेकर किसी न किसी तरह के विवाद भी सामने आ रहे हैं। इस क्रम में टीका समझौते का सम्मान न करने का आरोप लगाते हुए यूरोपीय संघ ने कंपनी एस्ट्राजेनेका के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।