यूरोपीय संघ की एयर सेफ्टी एजेंसी ने एक जुलाई से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस को छह महीने के लिए यूरोप में बैन कर दिया है। इस फैसले के बाद एक जुलाई से अगले छह महीने तक यानी दिसंबर 2020 तक पीआईए की उड़ानें यूरोप नहीं जा सकेंगी। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से यह खबर सामने आई है। हाल ही में पीआईए के कुछ पायलटों के लाइसेंस फर्जी होने की खबरों के आधार पर यूरोपियन यूनियन एयर सेफ्टी एजेंसी ने यह फैसला लिया है।
पिछले महीने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक विमान कराची में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, में इस हादसे में 97 लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन (पीआईए) ने पिछले हफ्ते ‘संदिग्ध लाइसेंस’ वाले 150 पायलटों को काम पर आने से मना कर दिया था, क्योंकि कराची के 22 मई के विमान हादसे की प्राथमिक जांच में इस त्रासदी के लिए पायलटों एवं विमान यातायात नियंत्रण कक्ष को जिम्मेदार पाया गया था।