फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 करोड़ की लॉटरी, पर विजेता का पता ही नहीं

Wed, 17 Jul 2013 08:09 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के साउथ वेल्स में एक व्यक्ति ने 60 लाख पाउंड की लॉटरी जीती है लेकिन इस जैकपॉट का विजेता कौन है और कहां है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


60 लाख 53 हज़ार 28 पाउंड की भारी भरकम रक़म वाली ये लॉटरी जिस टिकट पर निकली है, उसे 29 जून को रॉंडा साइनन टैफ़ में ख़रीदा गया था।

'नेशनल लॉटरी' का कहना है कि विजेता के पास बॉक्सिंग डे यानी 26 दिसंबर तक अपना इनाम लेने का समय है और अगर तब तक कोई पैसे लेने नहीं आता है, तो इनाम की रक़म 'गुड कॉज़ेज़ फंड' में चली जाएगी।

इस फंड का इस्तेमाल समाज में अच्छे कामों को करने के लिए किया जाता है।

पिछले साल भी उत्तरी पश्चिम वेल्स में 63 लाख 92 हज़ार 389 पाउंड की लॉटरी रक़म का कोई दावेदार तीन महीने तक नहीं आया था।

विजेता का इंतज़ार
'नेशनल लॉटरी' के एक प्रवक्ता ने कहा, ''हम लोग इस जैकपॉट को जीतने वाले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं ताकि उनकी रक़म उन्हें दे दी जाए। इतनी बड़ी रक़म किसी भी इंसान के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है।''
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि वे लोग सभी टिकट ख़रीदारों से अपने पुराने टिकट दोबारा देखने की अपील कर रहे हैं, हो सकता है कि वो टिकट कहीं छिपा हो।

प्रवक्ता के अनुसार लोगों को अपने पुराने कपड़ों की जेबों, पर्स, बैग और सोफ़ा के पीछे घर के कोने-कोने को खोजना चाहिए, क्योंकि कहीं न कहीं कोई बहुत बड़े ख़ज़ाने पर बैठा है और उसे शायद पता भी नहीं।
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में इससे बड़ी रक़म लॉटरी में निकली थी लेकिन उसके विजेता भी तीन महीने के बाद अपने पैसे लेने आए थे।

नेशनल लॉटरी के नियमानुसार लॉटरी जीतने वाले को लॉटरी निकलने के छह महीने के अंदर अपनी इनामी रक़म हासिल कर लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें