फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं ज़्यादा पिसती हैं घरेलू काम में

Tue, 02 Apr 2013 01:59 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया तेज़ी से बदल रही है और महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। लेकिन सच्चाई ये है कि ब्रिटेन जैसे विकसित देश में भी महिलाओं को अपने पतियों से ज़्यादा घरेलू काम करना पड़ता है।
विज्ञापन


एक अध्ययन के मुताबिक ब्रिटेन में दस में से आठ विवाहित महिलाएं अपने पतियों से ज़्यादा घरेलू काम करती हैं।

इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च के एक सर्वेक्षण में ये बात सामने आई है।

परंपरागत तौर पर पुरुष की भूमिका कमाने वाले की और महिला की भूमिका घर चलाने वाली की रही है। लेकिन नए ज़माने में पुरुष और महिलाएं कमाने, बच्चे पालने और घरेलू कामकाज में एकदूसरे का हाथ बंटा रहे हैं।

बढ़ोतरी
‘द टेलीग्राफ’ के मुताबिक ब्रिटेन में पिछले 15 सालों में घरेलू कामकाज करने वाले पुरुषों में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। लेकिन पूरे देश में केवल 62 हज़ार पुरुष ही ऐसे हैं जो विशुद्ध रुप से केवल घरेलू काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस में से आठ महिलाएं हर हफ्ते सात या उससे ज़्यादा घंटे तक घरेलू काम करती हैं जो कि एक पूरे दिन के काम के घंटों के बराबर है।

इनमें से एक तिहाई यानि 30 प्रतिशत महिलाएं सात से 12 घंटे तक काम करती हैं जबकि 45 प्रतिशत कम से कम 13 घंटे काम करती हैं।

केवल तीन प्रतिशत महिलाएं हर हफ्ते तीन घंटे से कम समय तक घरेलू काम करती हैं।

सर्वेक्षण के मुताबिक केवल 13 प्रतिशत विवाहित महिलाओं ने कहा कि उनके पति उनसे ज़्यादा काम करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें