भारत में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के वेतन में काफी अंतर है। इसलिए महिलाओं की कमाई पर निर्भर परिवार गरीब रह जाते हैं। देश में महिला-पुरुषों के वेतन में 34 प्रतिशत का फर्क है। जाति, वर्ग, धर्म, आयु और लैंगिक नजरिये जैसे कारक भी महिलाओं के प्रति असमानता को प्रभावित करते हैं।
ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स में भारत बांग्लादेश से पीछे
ऑक्सफैम की रिपोर्ट में ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स-2018 में भारत की 108वीं रैंकिंग का जिक्र भी किया गया है। इसमें 2006 के मुकाबले महज 10 पायदान की कमी आई है। इस मामले में भारत पड़ोसी देश चीन और बांग्लादेश से पीछे है। ग्लोबल एवरेज के मुकाबले भारत की रैंकिंग काफी कम है।