फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर गाली देने वालों के खिलाफ एकजुट महिलाएं, उमर अब्दुल्ला ने दिया समर्थन

Fri, 13 Oct 2017 06:53 PM IST
एजेंसी/ लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया भर की महिलाएं सोशल मीडिया पर गाली देने वालों के खिलाफ एकजुट हो गई हैं। सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा की शिकार होने वाली महिलाओं ने 13 अक्तूबर को ट्विटर का बायकॉट किया और इसके लिए पिछले दिनों में बाकायदा मुहिम भी चलाई।
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर गाली देने वालों के खिलाफ इन महिलाओं ने शुक्रवार को वूमन बायकाट ट्विटर के हैशटैग से ट्वीट भी किए। इन महिलाओं का मकसद गाली देने वालों और ऐसे लोगों को लेकर कोई सख्त नीति नहीं होने के कारण ट्विटर का विरोध करना है। हालांकि ट्विटर ने महिलाओं का विरोध देखते हुए कुछ ट्विटर खातों को निलंबित कर अपनी सफाई पेश की लेकिन महिलाओं ने इसका बायकाट करना जारी रखा है। 

आंद्रे नामक यूजर ने लिखा कि जब ट्रंप ने लिंड्स ग्राहम का फोन नंबर ट्वीट किया तब ट्विटर ने उनका खाता निलंबित नहीं किया जबकि अन्य मामलों में ऐसा करना इस सोशल मीडिया का पक्षपाती होना बताता है।
विज्ञापन


पढ़ें- Facebook लाइक बटन बनाने वाले ने अपने फोन से क्यों डिलीट किया फेसबुक ऐप?      

पत्रकार रेघा झा ने ट्वीट किया कि हमें सालों से बेहतर हैरसमेंट पॉलिसी की जरूरत है और ट्विटर ने अब तक कोई मजबूत कदम नहीं उठाया है। अगर महिलाएं एक दिन के लिए ट्विटर का बायकाट कर देती हैं तब देखते हैं क्या होता है। वूमन बायकाट ट्विटर के हैशटैग के साथ अमरीका समेत दुनिया के कई देशों की महिलाएं ट्वीट कर रही हैं। बीबीसी पर मेघना ने लिखा कि जबरन चुप कराए जाने का विरोध में अपनी आवाज उठाइए, चिल्लाइए और एक भी दिन के लिए चुप मत होइए।
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला समेत कई पुरुष उतरे महिलाओं के समर्थन में

social media
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई पुरुष भी महिलाओं की इस मुहिम के समर्थन में आए हैं। उमर ने ट्वीट किया कि एक बेहतर एंटी हैरेसमेंट पॉलिसी के 24 घंटे के लिए विरोध कर रही महिलाओं के समर्थन में मैं भी इस बायकाट में शामिल हूं। मैं ट्विटर पर कल वापसी लौटूंगा।

लड़कियों आओ ट्विटर का बायकॉट करें

अमरीकी मॉडल क्रिस्सी टेगन ने इस हैशटैग के साथ लिखा कि लड़कियों, आओ ट्विटर का बायकॉट करें। नफरत के लिए नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि हमें इस प्लेटफॉर्म से प्यार है और जानती हूं कि ये बेहतर करेगा।

बिंदास लड़की नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि मैं ट्विटर का बायकाट करूंगी क्योंकि महिलाओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है और इसके जवाब में कुछ नहीं किया जाता है। कुछ दिन पहले हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन पर एंजेलीना जोली समेत कई एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें