फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कुत्ते ने बचाई नन्ही बच्ची की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलैंड में अधिकारियों का कहना है कि एक कुत्ते ने एक तीन साल की बच्ची की जान बचाई है।
विज्ञापन


जूलिया नाम की तीन साल की बच्ची जमा देने वाली सर्दी में शुक्रवार की रात में ग़ायब हो गई थी और रात भर उस बच्ची के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था।

अधिकारियों के अनुसार शनिवार की सुबह उस बच्ची को उसके घर से कई किलोमीटर दूर एक दलदल में ज़िंदा पाया गया और एक कुत्ता भी उसके साथ था।

बच्ची वैसे तो ठीक है लेकिन कड़ाके की ठंड की वजह से वो फ्रॉस्टबाइट की शिकार हो गई है और उसके अंग सुन्न हो गए हैं।

बच्ची का फ़िलहाल एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बच्ची जब रात भर घर से बाहर थी उस समय उस जगह का तापमान शून्य से भी पांच डिग्री कम था।

पोलैंड के एक अधिकारी ज़ेगॉर्ज़ ज़िमैंस्की के अनुसार कुत्ते ने रात भर बच्ची का ध्यान रखते हुए उसे गर्म रखा ताकि बच्ची ज़िंदा रह सके।

ज़िमैंस्की के अनुसार, ''कुत्ता रात भर उस बच्ची के साथ था और उसने उस को एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ा। उस समय तापमान शून्य से पांच डिग्री कम था और बच्ची भीगी हुई थी। बच्ची की जान बचाने में सबसे अहम रोल कुत्ते का था।''

लगभग दो सौ लोगों ने उस बच्ची को रात भर खोजा, लेकिन सफलता नही मिली। ऐसा माना जा रहा है कि बच्ची ने घर के पास जंगल में रात गुज़ारी।

शनिवार की सुबह बच्ची को तलाश कर रहे एक कर्मचारी ने जब बच्ची के रोने की आवाज़ सुनी तब जाकर कहीं उसका पता चला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें