फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके के वक्त पीटर्सबर्ग में ही मौजूद थे पुतिन, आतंकी हमले से इंकार नहीं

Mon, 03 Apr 2017 08:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
रूसी राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : रॉयटर्स
विज्ञापन
सेंट पीटर्सबर्ग में हुए धमाकों के वक्त रूस के राष्ट्रपित व्लादिमीर पुतिन शहर में ही मौजूद थे। उनकी मुलाकात बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ होनी तय थी। पुतिन शहर में किसी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंच थे। लेकिन इसी बीच स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 2.30 मिनट पर शहर के पोल्सचेड मेट्रो स्टेशन में दो धमाके हुए।
विज्ञापन


इन धमाकों में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जबकि 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। रूसी मीडिया और अधिकारियों के अनुसार, धमाकों में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोजिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया था।

धमाकों के बाद रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "अभी तक धमाके के कारण का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल कारणों के बारे में किसी भी तरह की टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। इस बारे में जांच के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन हम आतंकवाद सहित सभी दिशाओं में इस हमले की जांच करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें