फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन आतंकी हमले में 7 की मौत, अबतक 14 संदिग्ध गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2017 06:07 PM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
विज्ञापन
लंदन हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शनिवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। लंदन ब्रिज पर एक बेकाबू वैन ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी। घटना में 7 लोगों के मारे जाने और करीब 48 लोगों के घायल होने की खबर है। इस मामले में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए न सिर्फ 3 संदिग्धों को मार गिराया, बल्कि 12 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि वैन की रफ्तार 50 मील से ज्यादा की थी। डेलीमेल की खबर के मुताबिक हमलावरों ने हमला करने से पहले 'अल्लाह' का नाम लिया था।  बता दें कि काफी संख्या में लोग इस मशहूर ब्रिज पर चहलकदमी कर रहे थे कि तभी एक अनियंत्रित वैन ने लोगों को टक्कर मारनी शुरू कर दी। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं हमले के बाद ब्रिज की ओर आने वाले सभी रास्तों और लंदन के अंडरग्राउंड ट्रेन स्टेशन को बंद करवा दिया गया है। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इस मामले में अबतक 12 लोग गिरफ्तार हुए हैं। Police have arrested 12 people in connection with London attack: AFP — ANI (@ANI_news) June 4, 2017

दूसरी घटना ब्रिज के ही पास एक रेस्तरां की है जहां एक शख्स ने वहां खाना खा रहे लोगों पर चाकू से वार किए। इस दौरान वह चाकू को लहरा रहा था जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इस हमले में 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


वहीं लंदन पुलिस ने दोनों घटनाओं के बाद पुष्टि की है कि यह आतंकी हमला है। पुलिस के अनुसार इस हमले में 7 लोगों की मौत हुई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तीन संदिग्धों को भी मार गिराया है।  Incident on London Bridge is an act of terrorism: London Metropolitan Police — ANI (@ANI_news) June 3, 2017 राहगीरों का कहना है कि वैन में तीन लोग सवार थे। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। लंदन एंबुलेंस सर्विस ने अपने बयान में कहा कि हमने लंदन के 5 अस्पतालों में 48 से ज्यादा घायलों को पहुंचाया है। UK police searching for three suspects who may be armed after 'major incident' on London Bridge: Reuters — ANI (@ANI_news) June 3, 2017
गौरतलब है कि इससे पहले 23 मई को ब्रिटेन के मैनचेस्टर अरीना में भी ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया था। मशहूर अमेरिकी गायिका अरियाना ग्रैंडे का पॉप कंसर्ट के खत्म होने के बाद ये धमाका हुआ था।  हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी और 50 लोग घायल हो गए थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि लंदन में हुआ हमला काफी चौंकाने वाला और गंभीर है। हमारी संवेदनाएं मृतक और घायलों के परिवार वालों के साथ है। Attacks in London are shocking & anguishing. We condemn them. My thoughts are with families of the deceased & prayers with the injured. — Narendra Modi (@narendramodi) June 4, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें