फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में है भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी, सीबीआई ने प्रत्यर्पण के लिए दी अर्जी

Mon, 20 Aug 2018 12:55 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nirav Modi, PNB Scam
विज्ञापन

ब्रिटेन ने सीबीआई से इस बात की पुष्टि की है कि पीएनबी घोटाले का आरोपी भगोड़ा अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी वहां पर है।अधिकारियों ने आज कहा कि सीबीआई ने पुष्टि होते ही गृह मंत्रालय को प्रत्यर्पण अनुरोध भेज दिया है।नीरव मोदी को वापस लाने का अनुरोध अब विदेश मंत्रालय के माध्यम से ब्रिटेन भेजा जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने ब्रिटेन के अधिकारियों से नीरव मोदी को उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हिरासत में भी लेने का अनुरोध किया है। इस साल जून में सीबीआई के अनुरोध पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

इंटरपोल किसी भगोड़े के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस में अपने 192 सदस्य देशों से कहता है कि उनके यहां उसके दिखने पर उसे गिरफ्तार किया जाए या हिरासत में लिया जाए। इसके बाद प्रत्यर्पण या निर्वासन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


नीरव मोदी पत्नी अमी मोदी, जो अमेरिकी नागरिक है, भाई निशाल मोदी, जो बेल्जियाई नागरिक है और मामा मेहुल चोकसी के साथ जनवरी के पहले सप्ताह में देश छोड़कर चला गया था। कुछ सप्ताह बाद देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला सामने आया। उक्त सभी इस मामले में दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी में आरोपी हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार चोकसी को हाल ही में एंटीगुआ में देखा गया था जहां उसने नागरिकता ले ली है।

नीरव मोदी और चोकसी ने कारोबारी और सेहत संबंधी कारणों का हवाला देते हुए जांच में शामिल होने के लिए भारत लौटने से इनकार कर दिया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें