फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट की लंदन में इमरजेंसी लैंडिंग, 15 क्रू मेंबर्स समेत 266 यात्री सवार

Sun, 04 Mar 2018 09:57 PM IST
एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आपातकालीन चिकित्सा की वजह से यूनाइटेड एयरलाइंस की लंदन में लैंडिंग कराई गई। यह विमान न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जा रहा था। इसमें 266 यात्री और चालक दल के 15 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन


इसे रविवार को लंदन के हिथ्रो हवाईअड्डे पर उतारना पड़ा और बीच में यात्रा रोक देनी पड़ी। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ यात्रियों ने उड़ान के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने की शिकायत की थी। 

इसके बाद बोइंग बी 777-200 ईआर को हिथ्रो हवाईअड्डे पर स्थानीय समय 12 बजकर छह मिनट पर उतारना पड़ा। फ्लाइट न्यूयॉर्क से शनिवार को स्थानीय समय अनुसार 12 बजकर 6 मिनट पर रवाना हुई थी और उसके रविवार रात्रि साढ़े नौ बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरना था। 
विज्ञापन


हिथ्रो में हमारी टीम ने यूनाइटेड फ्लाइट के 82 यात्रियों को सहायता मुहैया कराई। चालक दल के सदस्यों के अधिकतम ड्यूटी समय होने की वजह से फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। सभी यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा मुहैया कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें