फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट की अनोखी पहल: पहली बार हवाई यात्रा कर रहे यात्रियों के तनाव को दूर कर रहा है कुत्ता

Wed, 06 Jun 2018 01:27 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
therapy-dog
विज्ञापन
कैसा हो जब आप भागते दौड़ते परेशान से एयरपोर्ट पहुंचे और वहां पहुंचते ही दुम हिलाते कुत्ते की हरकतें देख आप मुस्कुराने को मजबूर हो जाएं। इन दिनों यात्रियों की टेंशन को दूर करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी डॉग थेरेपी शुरू की है जो काफी पॉपुलर हो रही है।  यह कुत्ता स्कॉटलैंड के सबसे व्यस्ततम एयपोर्ट पर है जिसे देखते ही वहां पहुंचने वाले यात्री अपनी सारी परेशानी भूलकर खेलने लग जाते हैं।
विज्ञापन


स्कॉटलैंड के दूसरे सबसे व्यस्त एयरपोर्ट अबरडीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हार्ले नाम का डॉग हमेशा तैनात रहता है। ये क्यूट कुत्ता एयपोर्ट की किसी सुरक्षा टीम का हिस्सा नहीं है, बल्कि ये एक थेरेपी कुत्ता है। इसे सभी प्यार से हार्ले बुलाते हैं। यह एयरपोर्ट पर इसलिए है ताकि वो लोग जो हवाई सफर पर जाने से पहले किसी तरह के तनाव में हैं, वो इसके साथ खेलकर अच्छा महसूस कर सकें और खुश होकर अपनी यात्रा पर जाएं।

हवाई सफर कई यात्रियों के लिए डरावना होता है तो कई के लिए तनाव भरा होता है। ये वह यात्री होते हैं जो पहलीबार यात्रा कर रहे होते हैं।  ब्रिटिश एयरवेज अथॉरिटी ने यात्रियों की इस समस्या को गंभीरता से लिया और इसे सुलझाने के लिए यह पहल की है। उन्होंने देखा कि कई यात्री एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए तैनात सिक्योरिटी टीम के स्निफर डॉग्स के साथ काफी एंजॉय करते हैं और कुत्तों के साथ खेलने के बाद वह काफी अच्छा भी महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

harley-dog
 इसी के बाद एक प्रयोग के तौर पर मार्च में अबरडीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हार्ले को लाया गया। यात्रियों को हार्ले का साथ अच्छा लगा। चूंकि उस वक्त हार्ले  को प्रयोग के तौर पर लाया गया था, इसलिए उसे कुछ दिन बाद ही एयरपोर्ट से हटा दिया गया। 

लेकिन उन कुछ दिनों में ही हार्ले यात्रियों के बीच काफी पॉपुलर हो गया और जैसे ही अथॉरिटी ने उसे एयरपोर्ट से हटाया तमाम लोग एयरपोर्ट अथॉरिटी से उसको वापस लाने की मांग करने लगे। आखिरकार अब फिर से हार्ले को एयरपोर्ट थेरेपी के लिए वापस लाया गया है। 

एयरपोर्ट मैनेजर फ्रेसर बेन बताते हैं- 'अमेरिका के कुछ हवाई अड्डों पर एयरपोर्ट थेरेपी डॉग रखे गए हैं। यहीं से हमें भी ये विचार आया। ये बात वैज्ञानिक रूप से साबित है कि लोग कुत्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करते हैं। इसके बाद हम हार्ले को लाए, जो पहले दिन से ही यात्रियों में हिट हो गया। 

फ्रेसर ने बताया कि अब तो कई ऑटिज्म से पीड़ित मरीजों के अभिभावक तक भी आग्रह करने लगे हैं कि उनके बच्चे को हार्ले के साथ कुछ वक्त बिताने की अनुमति दी जाए।'  हार्ले को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए अब एयरपोर्ट पर एक और डॉग नील को लाने की योजना बनाई जा रही है। नील को भी जुलाई तक एयरपोर्ट पर लाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें