फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़े खाइए, भुखमरी मिटाइए: संयुक्त राष्ट्र

Mon, 13 May 2013 09:27 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र की एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार ज़्यादा से ज़्यादा कीड़े खाने से वैश्विक भुखमरी से निबटा जा सकता है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की खाद्य और कृषि संस्था ने कहा है कि कीड़े खाने से शरीर को पौष्टिक आहार मिल सकता है और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिल सकती है।

रिपोर्ट में दिए आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में क़रीब दो अरब लोग पहले ही अपने भोजन में कीड़ों का इस्तेमाल शुरु कर चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र की संस्था के इस रिपोर्ट में ये भी माना गया है कि कीड़ों से घिन्न पश्चिमी देशों में बड़ी समस्या है।

रिपोर्ट के मुताबिक ततैया, बर्रे और अन्य कीड़े लोगो और जानवरों के खाने के लिए क्षमता से कम उपयोग किए जाते है।

कीड़ों में पौष्टिक तत्व
कीड़ों की खेती ‘खाद्य संकट से बचने का एक रास्ता हो सकता है’।

रिपोर्ट के अनुसार, “कीड़े सभी जगह मिल जाते है और इनकी पैदाइश भी तेज़ी से होती है, इसका पर्यावरण पर भी दुष्प्रभाव नहीं पड़ता।”

रिपोर्ट तैयार करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि कीड़ें पौष्टिक होते हैं, इनमें प्रोटीन, फैट और मिनरल भरपूर होते हैं। ये ‘कुपोषित बच्चों के लिए पोषक तत्वों का काम करता है’।

कीड़े दूसरे जानवरों के अनुपात में दूषित गैसों का बेहद कम उत्सर्जन करते हैं। दुनिया के कई देशों में कीड़ों का इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है लेकिन पश्चिमी देशों में इसे विचित्र माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि अगर होटल और रेस्त्रा उद्योग के लोग कीड़ों को अपने मेन्यू में शामिल कर लें तो कीड़ों की खपत बढ़ेगी। कीड़ों को खाद्य उद्योग में शामिल करने की वकालत भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें