फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन: पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी का वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन में पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच की गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन


यूक्रेन के कार्यकारी गृह मंत्री ने इस बारे में घोषणा की है।

कार्यकारी गृह मंत्री अरसेन अवाकोव ने एक फ़ेसबुक पोस्ट में कहा कि यानुकोविच और अन्य अधिकारियों के ख़िलाफ़ "शांतिपूर्ण नागरिकों की सामूहिक हत्या" के लिए केस दर्ज किया गया है।

शनिवार को यूक्रेन की संसद ने यानुकोविच को पद से एक प्रस्ताव पारित कर हटा दिया था।

प्रदर्शन
यानुकोविच के यूरोपीय संघ से एक समझौते को लेकर इनकार करने के बाद से यूक्रेन में कई महीनों से उनके ख़िलाफ़ प्रदर्शन चल रहे थे।

प्रदर्शनकारियों पर पिछले हफ़्ते हुई कार्रवाई में कई लोगों की मौत हो गई थी।

अवाकोव ने कहा कि यानुकोविच को रविवार को क्रिमियन प्रायद्वीप में बलाक्लोवा में देखा गया था लेकिन वो अभी कहां हैं इसकी जानकारी नहीं है।

बयान में कहा गया है कि बलाक्लोवा छोड़ने से पहले उन्होंने अपनी सुरक्षा छोड़ दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें