फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असांजे को लेकर ब्रिटेन खामोश

Sat, 22 Sep 2012 11:49 PM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकिलीक्स संस्थापक जुलियन असांजे को लंदन से स्वीडन स्थानांतरित करने के मुद्दे पर ब्रिटेन ने चुप्पी साध ली है। इक्वाडोर ने क्वेटो के संरक्षण में असांजे को लंदन से स्वीडन भेजने की पेशकश पर ब्रिटेन के विदेश कार्यालय कोई भी जवाब नहीं दे रही है। इक्वाडोर के विदेश मंत्री रिकार्डो पतीनो ने कहा कि असांजे के लिए इस तरह के स्थानांतरण पर वह विचार-विमर्श कर रहे हैं। इससे वह हमारे संरक्षण में ही रहेंगे और स्वीडन की न्याय प्रणाली की शर्तों को भी पूरा करेगा।
विज्ञापन


ब्रिटेन से स्वीडन प्रत्यर्पण के लिए सभी अपील खारिज होने के बाद असांजे जून से ही लंदन के इक्वाडोर दूतावास में पनाह लिए हुए हैं। इक्वाडोर ने उन्हें राजनयिक शरण दी है। असांजे मामले में पतीनो ने कहा कि उनकी अपने ब्रिटेन के समकक्ष विलियम हेग के साथ बातचीत करने की योजना है। जबकि, लंदन में विदेश कार्यालय ने इक्वाडोर की पेशकश पर राजी होने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें