ब्रिटेन अपने वीजा नियमों में फेरबदल करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि नए नियमों से भारतीयों पर असर पड़ेगा, खासकर आईटी सेक्टर से जुड़े प्रोफेशनल्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
ब्रिटेन के गृहमंत्रालय से जारी किए गए नए नियम के मुताबिक जो भी 24 नवंबर के बाद टायर 2 इंफ्रा-कंपनी ट्रांसफर (आईसीटी) के तहत वीजा के लिए आवेदन करेगा, उसे कम से कम 30 हजार पाउंड वाली हाई सैलरी दिखानी होगी, पहले यह आंकड़ा 20 हजार 800 पाउंड का था।
आईसीटी रूट को ब्रिटेन में सबसे ज्यादा भारतीय कंपनियां इस्तेमाल करती हैं। यूके माइग्रेशन एडवाइजरी कमेटी ने पिछले साल बताया था कि 90 फीसदी भारतीय आईटी कर्मियों को इसी रूट के तहत वीजा दिया जाता है।