फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन ने दाऊद इब्राहिम के 21 नामों का किया खुलासा, आर्थिक पाबंदी रखेगा जारी

Tue, 22 Aug 2017 09:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Dawood Ibrahim
विज्ञापन
ब्रिटेन ने सोमवार को कहा कि वह अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर लगे वित्तीय प्रतिबंधों को जारी रख रहा है। भारत में दाऊद को मुंबई में 1993 के विस्फोट सहित अपराध और आतंकवाद के विभिन्न अपराधों के लिए, और फरवरी के लिए 21 उपनामों को सूचीबद्ध किए गया था।
विज्ञापन


यूके में ट्रेजरी ऑफिस की अपडेटेट सूची मेें दाऊद के भारत और पाकिस्तानी पासपोर्ट नंबर और पाक में तीन फर्जी पते शामिल हैं। पाकिस्तान शुरू से ही दाऊद के वहां होने से इनकार करता रहा है। इब्राहिम को सबसे पहले उन 261 लोगों की सूची में शामिल किया गया था जिनका संबंध अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से था।

पढ़ें: 12 मार्च 1993 ब्लास्ट का वो दिन जब दहल गई थी मायानगरी मुंबई 

ट्रेजरी ने दाऊद के जिन 21 उपनामों को सूचीबद्ध किया है वह ये हैं..अब्दुल, शेख, इस्माइल, अब्दुल अजीज, अब्दुल हामिद, अब्दुल रहमान, शेख, मोहद इस्माइल, अनीस, इब्राहिम,शेख, मोहद भाई, बड़ा भाई, दाऊद भाई, इकबाल दिलीप, आजिज इब्राहिम, दाऊद फारूखी, शेख हसन, कासकर, दाऊद हसन, दाऊद इब्राहिम, अनीस इब्राहिम, दाऊद हसन, शेख कासकर, दाऊद, हसन, शेख, इब्राहिम कासकर, दाऊद, इब्राहिम, मेमन कासकर, दाऊद,  हसन,  इब्राहिम मेमन, दाऊद इब्राहिम, सबरी, दाऊद, साहब, हाजी, सेठ और बड़ा  
विज्ञापन


पढ़ें: फिर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद पर शिकंजा कस रहा भारत, गैर-जमानती वारंट जारी

पाकिस्तान में दाऊद के तीन पते भी मिले हैं जिन्हें ट्रेजरी ने सूजीबद्ध किया है। पहला पता, हॉउस नंबर 37, 30वीं गली, डिफेंस हॉउसिंग अथारिटी, कराची पाकिस्तान का है। दूसरा पता, नूरबंद कराची पाकिस्तान(पलातिअल बंगलो इन द हिली एरिया) है। और तीसरा पता व्हाइट हॉउस, नियर सऊदी मास्क्यू, क्लिफटॉन, कराची पाकिस्तान है। वित्तीय प्रतिबंधों की लिस्ट में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल इलाम, बब्बर खालसा, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स और हिजबुल मुजाहिदीन संगठन भी शामिल हैं।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें