आतंकियों के आगे नहीं झुकेगा यूके, गुरुवार को ही होंगे आम चुनाव: ब्रिटिश पीएम
- फोटो : KTRS
इंग्लैंड में लगातार आतंकी हमलों के बावजूद आम चुनाव तय समय पर ही होंगे। ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे ने कहा कि उनका देश आतंकियों के कायराना हरकतों के आगे झुकेगा नहीं और देश में पहले से ही तय समय पर आम चुनाव होंगे। बता दें कि लंदन में हुए ताजा आतंकी हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है, तो सुरक्षाकर्मियों ने 3 संदिग्धों को भी मार गिराया है।
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा ने कहा कि उनका देश इन शैतानी ताकतों के खिलाफ एकजुट है। भले ही शैतानी ताकतें ये कहती रहें कि इस्लाम और पश्चिमी दुनिया के वैल्यू अलग हैं। लोगों को उनके कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता। इन हमलों के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।
Recent attacks bound together by evil ideology that says
Western values incompatible with Islam: UK PM Theresa May #LondonAttacks [AP] pic.twitter.com/Wz3qvLw1TZ
— ANI
(@ANI_news) June 4, 2017
थेरेसा ने कहा कि हमारे देश को अतिवादियों और आतंकियों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। और ये वो समय है जब हमें साथ मिलकर कहना होगा कि बस, बहुत हो चुका।
Our country needs to come together to take on extremism
and terrorism,it is time to say enough is enough:UK PM Theresa May on #LondonAttacks
— ANI (@ANI_news) June 4, 2017